सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजसेवा में नया आयाम स्थापित कर रहा कश्यप दल फाउंडेशन :स्वामी यति नरसिंहा नन्द

 




गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार।कश्यप दल फाउंडेशन का भोजन वितरण अभियान सोमवार को लगातार 18वे दिन भी जारी रहा, इस दौरान कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा की रसोई में हिंदुत्व के फायर ब्रांड वक्ता स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती पहुंचे,तथा अपने हाथो से खाना बनवाने में सहयोग भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में मानवता की बड़ी मिसाल है, क्योंकि ऐसे उदाहरण बहुत ही कम देखने को मिलते हैं जहां इस भावना के साथ समाज सेवा की जाए, कश्यप दल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग समाज सेवा में एक बड़ा आयाम स्थापित कर रहे हैं इस अवसर पर भोजन वितरण स्थल पर पहुंचे होमगार्ड से एसपी डॉ राहुल सचान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी ने अपने हाथों से लोगों को भोजन बांट कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भोजन जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है लेकिन लॉकडाउन की विवशता के चलते सैकड़ों लोगों के सामने यह जरूरत समस्या बनकर उभरी है, जिसे फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है उनका यह प्रयास वाकई सराहनीय है इस अवसर पर श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर संदीप चौहान, संगठन के अध्यक्ष अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष रश्मि कश्यप, महासचिव सोनू कश्यप जिला अध्यक्ष लोकेश कश्यप,संगठन मंत्री नीरज कश्यप, सचिव मोहित प्रधान अनुज कुमार दीपक कुमार व नीतू कश्यप हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सेनी,मनोज पाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।