गणेश वैद
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
ऋषिकेश।हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा का विरोध कर रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति को व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दिया।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों की नाराजगी है कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा टोल प्लाजा के निरस्त होने की घोषणा के इतने दिनों बाद भी अभी तक लिखित आदेश क्यों नही दिया गया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने धरना स्थल पर पहुँच कर व्यापार मंडल की ओर से सर्वदलीय संघर्ष समिति को पूर्ण समर्थन दिया।
मौके पर कनक धनाई,संजय पोखरियाल, गोकुल रमोला, बृजपाल राणा ,पार्षद प्यारे लाल जुगरान, विक्रम भंडारी हेमंत डग, परीक्षित मेहरा, हर्षवर्धन शर्मा (भरत मंदिर) ऋषिकेश, संजय पोखरियाल, कृपाल सिंह सरोज , दलवीर कलूडा ,अशोक ग्रोवर एवम अनेक पार्टीयों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें