सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रीनवुड स्कूल के छात्रों ने 12वीं कक्षा में किया सराहनीय प्रदर्शन

 



एक्स सूबे मेजर सतबीर शर्मा

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरुग्राम। सीबीएसई द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सेक्टर-9 स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रदर्शन दिया। कोरोना की वजह  से इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बोर्ड ने छात्रों द्वारा कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं में प्राप्त अंकों के औसत एवं बारहवी की आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर छात्रों का कक्षा बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया है। विद्यालय में बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती सरिता कुमार तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति शर्मा ने छात्रों के इस योग्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाइयां दी। विद्यालय के 30 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 65 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक (डिसटिंगशन) प्राप्त करके अपने अभिभावकगण व स्कूल का नाम रोशन किया। लंबी प्रतीक्षा के बाद अब जब बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो स्कूल के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने उनके इस प्रदर्शन में अपनी मेहनत एवं योग्यता के साथ-साथ अध्यापकों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश, ऑनलाइन शिक्षण एवं यथासमय योग्य मार्गदर्शन और उनके माता-पिता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। अध्यापकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विज्ञान संकाय (नॉन मेडिकल) की मेधावी छात्रा सिमरन महलावत ने 97 प्रतिशत, विज्ञान संकाय (मेडिकल) की मेधावी छात्रा अनुरिथि सक्सेना ने 96.6 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय की यशिका ने 96.4 प्रतिशत तथा कला संकाय की छात्रा सचिता ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...