सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकार ने तीनों काले कानूनों से पूंजीपतियों को उत्पादक और उपभोक्ता के बीच में बनाया बिचौलिया-चौधरी संतोख सिंह

 


एक्स सूबे मेजर सतबीर शर्मा

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरूग्राम। किसान आंदोलन के 247वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने तीनों काले कानूनों से पूंजीपतियों को उत्पादक और उपभोक्ता के बीच में बिचौलिया बना दिया है।


उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट पूंजीपतियों से सरकार ने खाद्य पदार्थों के स्टॉक लिमिट हटा दी है।इसलिए कॉर्पोरेट पूंजीपति खाद्य पदार्थों की कितनी भी स्टोरेज कर सकते हैं।किसान अपनी मटर पाँच रुपये से दस रुपये प्रति किलो तक बेचता है तथा कॉर्पोरेट पूँजीपति उसी मटर को प्रोसेस करके 200 रुपये प्रति किलो तक बेचेगा। इस तरह से उत्पादक किसान और उपभोक्ता आम आदमी सभी का शोषण होगा।


उन्होने कहा की मार्किट पर पूरी तरह से कॉर्पोरेट पूँजीपतियों का क़ब्ज़ा हो जाएगा और मार्किट पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे महँगाई बढ़ेगी और भुखमरी बढ़ेगी।


आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेढू,बलवान सिंह दहिया,माइकल सैनी,डॉक्टर सारिका वर्मा,डॉक्टर हाइफ़ा फ़ारूक़ी,मलीहा अल्वी,मुकेश डागर,नवनीत रोज़खेड़ा,कमांडेंट सत्यवीर सिंह,मनीष मक्कड़,योगेश्वर दहिया, दलबीर सिंह मलिक,रमेश दलाल,करण सिंह,राजवीर सिंह,राजीव कुमार,चिरंजीलाल,रोहित सैनी,राजेश शर्मा,मुकेश कौशिक, प्रमोद खत्री,मनोज झाड़सा,तनवीर अहमद,अमित पंवार,आकाशदीप, विजयवीर,नितिन कुमार तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।