सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बत्ती गुल -खट्टर राज मे, दिया सोहना वालों के हाथ मे

 ट्रांसफार्मर न मिलने से वाटिका कुंज निवासी हुए रात रात भर जागने को मजबूर 



अमित कुमार

लोकल न्यूज़ आफ इंडिया

सोहना।मानसून के आते ही गुरुग्राम में जगह जगह बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है।  जिला के अधिकांश गावों कालोनियों, सोसाइटी, बस्तियों में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। मरुतिकुंज,प्रेम कुँज वाटिका कुँज, देवनगर,भूपसिंह नगर आदि स्थानों पर बिजली गुल रहती है जिस कारण कालोनीवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।  प्रेम कुँज आर डब्लू ए अध्यक्ष अमित तुन्दवाल ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण घरो के ज्यादातर उपकरण खराब हो चुके है जिससे लोगो का काफी नुकसान हुआ है   वाटिका कुंज निवासियों का कहना है की विभाग की तरफ से बिजली का बिल तो समय पर आता है मगर कभी भी बिजली समय पर नहीं आती है। सुबह से ही बिजली की आपूर्ति में कटौती की जाती है या फिर वोल्टेज पुरे नहीं आते है। वाटिका कुंज ए ब्लॉक निवासी रंजीत सिंह का कहना है कि, जब कभी भी बिजली की समस्या को लेकर विभाग को सूचित किया जाता है, या तो कांटेक्ट नंबर लगता ही नहीं है या फिर बिजली विभाग वाले कोई जबाब ही नहीं देते है। वाटिका कुंज ए-ब्लॉक में मात्र १ ही ट्रांसफार्मर है, पिछले २ से ३ वर्ष में वाटिका कुंज की अनियमित बिजली की आपूर्ति से लोग परेशान दिखे। गर्मी के कारण लोगों को घर में रहने में परेशानी हुई। सैकड़ों कॉलोनी वासी रात रात भर बिजली की समस्या से इधर उधर के चक्कर काटने को मजबूर है। ए ब्लॉक निवासी एस के डोगरा ने बताया कि जयादातर समय बिजली या तो आती ही नहीं या वोल्टेज  पुरे आते जिसके चलते पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण स्तर में भी बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान है। इस समस्या को लेकर जब बादशाहपुर बिजली कार्यालय के एस डी ओ से (बिजली वितरण निगम) बात की गई तो उन्होंने बताया की इस समस्या को जल्द ही निपटारा हो जाएगा और जल्द ही एक नया ट्रांसफार्मर 100 के वी और लगाया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।