सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में गांजा सप्लाई करने आए दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार । मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गांजा सप्लाई करने आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 226 ग्राम गांजा बरामद हुआ। है। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में बरामद गांजे की कीमत 6 लाख रूपए है। कोतवाली प्रभारी चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।


ज्वालापुर क्षेत्र में तस्करों द्वारा गांजा सप्लाई किए जाने की सूचना पर रेल चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में तस्करों की धरपकड़ के लिए टीम को रवाना किया गया। सूचना के आधार पर लाल पुल के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे दो व्यक्तियों ने वापस भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो पकड़ लिया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टे से गांजा बरामद हुआ।


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोमपाल निवासी ग्राम ढक्का थाना नौशाबा सदात जिला अमरोहा यूपी तथा भुवनेश उर्फ शानू निवासी कस्बा टुण्डला थाना टुण्डला जिला फिरोजाबाद यूपी बताए। दोनो आरोपी हाल मे रावली महदूद में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा उन्हें रोशनाबाद निवासी शौकीन से प्राप्त हुआ है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


पुलिस आरोपी शौकीन की तलाश में जुट गयी है। तस्करी में प्रयुक्त की जा रही मोटरसाईकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी चन्द्र चन्द्राकर नैथानी, रेल चौकी इंचार्ज एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई उमेश कुमार, कांस्टेबल निर्मल सिंह, महेंद्र सिंह, अमित गौड़ शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...