मॉडलिंग की दुनिया में आगरा के ताज जैसी शोहरत हासिल करने की ख़्वाहिश रखती हैं मॉडल तानिया गुहाठाकुराता NEHA GUHATHAKURATA
विजय शुक्ल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
दिल्ली। वैसे तो ताज का नाम कौन नहीं जानता। शायद ही दुनिया का ऐसा कोई प्रेमी हो जो ताजमहल की दुहाई न देता हो पर बेगम मुमताज महल के लिए बेपनाह मोहब्बत करने वाले शाहजहां का मुकाबला भला कौन कर पाए ? ठीक वैसे ही मैनेजमेंट की स्टूडेंट रही तानिया गुहाठाकुराता NEHA GUHATHAKURATA ना सिर्फ आगरा की वो दूसरी शख्शियत हैं जो ताजमहल जैसी मिसाल आगरा के लिए बन चुकी हैं खासकर मॉडलिंग की दुनिया में। कई सौंदर्य के खिताबों की फेहरिश्त में टॉप रनर अप में शुमार यह मॉडल नित नए आयाम लिख रही हैं और अब इनकी खूबसूरती का नशा दुनिया में एक अलग मॉडल के रूप में छाने को बेताब हैं।
आपको बता दें कि मॉडलिंग से पहले यह हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी हैं वो भी आज के आगरा के ताज में जो कभी रेडिशन के नाम से जाना जाता था। पर होटल की दुनिया से मॉडलिंग की दुनिया का यह सफर मिस यूपी के रास्ते मिस इंडिया के मुकाम तक जाकर और निखरता ही गया। आने वाले दिनों में यह चेहरा आपके दिलो दिमाग पर छाने वाला हैं इसमें कोई शक नहीं। वैसे भी यूपी में अब भौकाल हैं योगी जी का और तानिया गुहाठाकुराता का।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें