सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम लोगों तक पहुंचें सरकारी योजनाएं-अनुराग ठाकुर



सुशील कुमार शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हमीरपुर ।केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राथमिकता के साथ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। वीरवार को जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जागरुकता के अभाव में पात्र लोग अक्सर सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की सभी योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसके लिए अधिकारी प्रचार सामग्री तैयार करवाएं और इसे गांव-गांव तक पहुंचाएं।

इस प्रचार सामग्री में योजनाओं से संबंधित जानकारी के साथ-साथ इसका लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में भी सरल शब्दों में बताया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी दिशा की प्रत्येक बैठक में पिछली बैठकों के निर्णयों और दिशा-निर्देशों के संबंध में की गई कार्रवाई का पूर्ण डाटा लेकर ही आएं, ताकि इन निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा की जा सके।  स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के अधिकारियों को नए सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करने तथा कृत कार्रवाई से अवगत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में टीबी मुक्त अभियान को भी गति प्रदान करने तथा टीबी से ग्रस्त लोगों की पहचान एवं उपचार में तेजी लाने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिला के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने के कार्य को भी इसी तेजी से साथ पूरा करें, ताकि सभी लोगों को सुरक्षा कवच मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैठक में जिन-जिन अधिकारियों से वांछित सूचना मांगी गई है, वे इसे ई-मेल पते एमपीहमीरपुर एट रेट जीमेल डॉट कॉम पर प्रेषित करें।  बैठक के दौरान उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने दिशा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी तथा विभागीय स्तर पर सभी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। बैठक में एडीएम जितेंद्र सांजटा और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से जुडक़र केंद्रीय मंत्री को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। दिशा की बैठक में स्वास्थ्य, बिजली बोर्ड, महिला एवं बाल विकास, जलशक्ति, लोक निर्माण, शिक्षा, उद्योग, खनन, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, राजस्व, योजना और ग्रामीण विकास इत्यादि विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।