सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन जन तक पहुंचाएंगे दिल्ली विकास मॉडल की जानकारी- पूर्ण चन्द.


परस राम भारती,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



  • आम आदमी पार्टी बंजार ने गांव गांव तक छेड़ा सदस्यता अभियान।


  • आगामी चार महीनों में दस हजार सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य।


  • बंजार विधानसभा क्षेत्र के लिए किया कार्यकरिणी का विस्तार।


तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार :- बंजार विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आम आदमी पार्टी बंजार के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय बंजार में बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आम आदमी पार्टी बंजार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पुर्ण चंद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कार्यकारणी का गठन एवं विस्तार किया गया जिसमें युवा विंग, महिला विंग तथा अनुसूचित जाति विंग का भी किया गया गठन किया गया। इस  अवसर पर बंजार विधानसभा की विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



बंजार विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी बंजार की कार्यकरिणी को विस्तार देते हुए मोहर सिंह निवासी शर्चि को महासचिव मनोहर लाल को सह सचिव, नूतन सिंह को कोषाध्यक्ष, पुरुषोत्तम सिंह तथा राजेश चंद को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। युवा विंग में  जीतराम साचवाल को अध्यक्ष तथा सुनील चंद को सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति विंग में गोविंद राम को अध्यक्ष तथा सेसराम को महासचिव बनाया गया है। महीला विंग का दायित्व पंचायत समिति सदस्य कमला देवी ठाकुर को सौंपा गया है।


आम आदमी पार्टी बंजार के अध्यक्ष पूर्ण चन्द ने कार्यकरिणी  गठन के बाद हुई बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को गांव गांव तक पहुंचाने का आह्वाहन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को तेज करने और आगामी चार महीनों में दस हजार से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प लिया है।




मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्ण चन्द ने कहा है कि केजरीवाल के दिल्ली सुशासन और विकास के मॉडल की जानकारी बंजार क्षेत्र के जन जन तक पहुंचाने का पार्टी प्रयास करेगी। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार बिजली का उत्पादन नहीं करती है फिर भी दिल्ली की जनता को दो सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है। हिमाचल प्रदेश देश का बड़ा बिजली उत्पादक राज्य है फिर भी यहां की सरकारें लोगों के लिए मुफ्त बिजली का इंतजाम करने में नाकाम है। ताजुब है कि बिजली बोर्ड डेढ़ हजार करोड़ के घाटे में चल रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली किसी से छिपी नहीं है और लोग भी इस बात को जानते है। इन्होने बताया कि सड़कों की बदहाली प्रदेश की जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी बंजार लोगों के मुद्दों के लिए लोगों को साथ लेकर संघर्ष करेगी।

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार परस राम भारती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।