सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सत्यम ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार के निष्कासित श्रमिकों की पुनः बहाली को लेकर तीन दिवसीय धरने पर कांग्रेस

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। सत्यम ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार के निष्कासित श्रमिकों की पुनः बहाली के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आज दिनांक 21/10/ 2021 शेष वाली नगर चौक पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया गया है श्रमिकों की बहाली के लिए चल रहे धरने में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान जी ने कहा कि सत्यम होटल प्रबंधन ने 10-15 साल पुराने 300 श्रमिकों को बिना कारण बताएं नौकरी से निकाल रखा है श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है और क्षेत्रीय विधायक और उत्तराखंड सरकार सिडकुल से दिवाली गिफ्ट लेने में मस्त है और अगर शीघ्र ही सत्यम कंपनी के प्रबंधन ने श्रमिकों को कार्य पर नहीं लिया तो जल्दी से जल्दी विधानसभा का घेराव किया जाएगा। स्वर्गीय श्री अमरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर जी ने कहा कि हरिद्वार सिडकुल में आए दिन श्रमिकों का शोषण उत्पीड़न बढ़ रहा है सरकार प्रत्यक्ष रूप से फैक्ट्री मालिकों के साथ खड़ी है पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल एवं प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है और ऊपर से 10-15 साल पुराने 300 मजदूरों को बिना कारण नौकरी से निकालना पूर्णतः अमानवीय कदम है और कांग्रेस पार्टी तन मन धन से सत्यम ऑटो कंपनी के श्रमिकों के साथ है। पीड़ित श्रमिक महिपाल सिंह ने कहा कि हम सभी श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है हमारे घर में दिवाली के दिए तो दूर घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है शासन प्रशासन श्रम विभाग श्रम मंत्री क्षेत्रीय विधायक उत्तराखंड सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है हमें न्याय तो नहीं मिला लेकिन ऊपर से उत्तराखंड सरकार ने हमारे बच्चों पत्नियों और साथियों पर झूठे मुकदमे लगा दिए धरने में निम्न श्रमिक उपस्थित थे वरुण बालियान प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस, मुरली मनोहर अध्यक्ष अम्बरीष कुमार विचार मंच, संजय पालीवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, महेश प्रताप राणा, देवाशीष भट्टाचार्य, राधेश्याम, अंकित चौहान, सुनील कुमार, अमित कुमार, मोहित चौधरी, आयुष सैनी, शरद, वेदांत, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुरेश मोहन, महिपाल सिंह, अमरदीप रोशन, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रेश कुमार, सूरजभान, कृष्ण कुमार, अंकित राठी, मिथिलेश, शिवकुमार, मुकेश पांडे, हरीश नेगी, ज्ञानेंद्र, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...