सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सत्यम ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड के निष्कासित श्रमिकों की पुनः बहाली को लेकर कांग्रेस का जारी धरना तो भाजपा विधायक और सरकार मना रहीं दिवाली

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। सत्यम ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार के निष्कासित श्रमिकों की पुनः बहाली के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आज दिनांक 22/10/ 2021 शिवालिक नगर चौक पर धरने का दूसरा दिन है श्रमिकों की बहाली के लिए चल रहे धरने में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान जी ने कहा कि सत्यम आटो प्रबंधन ने 10-15 साल पुराने 300 श्रमिकों को बिना कारण बताएं नौकरी से निकाल रखा है श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है और क्षेत्रीय विधायक और उत्तराखंड सरकार सिडकुल से दिवाली गिफ्ट लेने में मस्त है और अगर शीघ्र ही सत्यम कंपनी के प्रबंधन ने श्रमिकों को कार्य पर नहीं लिया तो जल्दी से जल्दी विधानसभा का घेराव किया जाएगा। स्वर्गीय श्री अमरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर जी ने कहा कि हरिद्वार सिडकुल में आए दिन श्रमिकों का शोषण उत्पीड़न बढ़ रहा है सरकार प्रत्यक्ष रूप से फैक्ट्री मालिकों के साथ खड़ी है पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल एवं प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है और ऊपर से 10-15 साल पुराने 300 मजदूरों को बिना कारण नौकरी से निकालना पूर्णतः अमानवीय कदम है और कांग्रेस पार्टी तन मन धन से सत्यम ऑटो कंपनी के श्रमिकों के साथ है। पीड़ित श्रमिक महिपाल सिंह ने कहा कि हम सभी श्रमिकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है हमारे घर में दिवाली के दिए तो दूर घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है शासन प्रशासन श्रम विभाग श्रम मंत्री क्षेत्रीय विधायक उत्तराखंड सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है हमें न्याय तो नहीं मिला लेकिन ऊपर से उत्तराखंड सरकार ने हमारे बच्चों पत्नियों और साथियों पर झूठे मुकदमे लगा दिए धरने में निम्न प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं वरुण बालियान प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस, मुरली मनोहर अध्यक्ष अम्बरीष कुमार विचार मंच, अमन कुमार सांसद प्रतिनिधि, आकाश भाटी महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रिजवान खान सावरी, सतवीर चौधरी, प्रीतम बर्मन, अमन अंसारी,संजय पालीवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अंकित चौहान, सुनील कुमार, अमित कुमार, मोहित चौधरी,   महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रेश कुमार, सूरजभान, कृष्ण कुमार,  मिथिलेश, शिवकुमार, मुकेश पांडे, हरीश नेगी, ज्ञानेंद्र, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।