सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गंगा सभा द्वारा पुरोहित धर्मशाला का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ पूरा

पूजा पाठ के बाद धर्मशाला को जनता के लिए किया समर्पित



पंडित विनय शर्मा/शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार।तीर्थ पुरोहितों की प्रमुख संस्था श्री गंगा सभा के द्वारा ज्वालापुर के मोहल्ला दलालान स्थित पंडित लक्ष्मीचंद पुरोहित धर्मशाला का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण का कार्य पूर्ण कराने के पश्चात उसे जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। इस शुभ अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय से ज्वालापुर स्थित लक्ष्मीचंद पुरोहित धर्मशाला जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ी हुई थी तथा जिसका काफी समय से सदुपयोग नहीं हो पा रहा था जिस पर गंगा सभा ने तत्परता एवं तेजी से कार्य कराते हुए धर्मशाला का जीर्णोद्धार व नवीनीकरण कार्य करा कर अब इसे सामाजिक कार्यों के लिए जनता को समर्पित करते हुए इसे खोल दिया गया है। वही गंगा सभा द्वारा धर्मशाला का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराए जाने के पश्चात अब धर्मशाला पहले से काफी आधुनिक एवं सुंदर रूप से तैयार हो गई है। जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। जिसके चलते अब सभी लोग अपने अपने यहां होने वाले शादी विवाह एवं अन्य धार्मिक समारोह के कार्यक्रम धर्मशाला की बुकिंग कराने के पश्चात कर सकेंगे वहीं इससे पूर्व पूजा पाठ करते हुए धर्मशाला में सुंदरकांड के पाठ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे गंगा सभा के पदाधिकारियों सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार अध्यक्ष प्रदीप झा एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ के साथ सभा के स्वागत मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री नितिन गौतम, सचिव समाज कल्याण न्याय समिति अवधेश पटवर, सचिव भूमि व्यवस्था एवं निर्माण समिति देवेंद्र पटवर, सचिव स्वागत एवं घाट व्यवस्था वीरेंद्र कौशिक, प्रचार मंत्री गोपाल प्रधान, पंडित यतीन्द सिखोला, पंडित आशीष मारवाड़ी, पंडित हरि ओम जय बाल, राजीव तुम बढ़िया, उज्जवल पंडित, शैलेंद्र खेरवाल, विश्वास सरायवाले, पंडित वासु मिश्रा, मनोज झा आदि समाज के सभी तीर्थ पुरोहित लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।