सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना काल के दौरान लोगों का सहारा बनी सहारा संस्था।

प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

नई दिल्ली,



  • स्वास्थ्य विभाग और NHPC के साथ मिलकर संस्था के स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों की सेवा में रहे तत्पर।
  • लोक गायक राकेश शर्मा के गीत "मिलिए कोरोंना भगाना" द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति किया जा रहा है जागरूक।
  • दूर दराज के क्षेत्रों में जाकर बांटे लोगों को मास्क।




तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार(परस राम भारती):- कुल्लू जिला की प्रसिद्ध संस्था सहारा जो कि वर्ष 2014 से पब्लिक हेल्थ डेलिवरी सिस्टम के अंतर्गत CHC सेंज, PHC गड़सा ओर PHC मणिकर्ण में हेल्थ डिपार्टमेंट कुल्लू और NHPC के साथ मिल कर  कार्य कर रही है। 

सहारा संस्था 22 मार्च 2019 से ले कर आज दिन तक जब देश में 100 करोड़ डोज़ पूरे होने जा रहे हैं लोगों की सेवा में समर्पित है। सहारा संस्था ने इस अभियान को चलाने में सरकार के साथ पूरा सहयोग किया। जिसमें स्टाफ नर्सो ने जहाँ दिन में कार्य किये वहीं रात्रि ड्यूटी भी की जिस से सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों मे कोई कमी न आए।

कोरोना काल केदौरान सहारा संस्था के फील्ड स्टाफ ने स्वास्थ्य बिभाग के साथ मिल कर क्वारटाईन किए गए लोगो को उन के क्वारटाईन केंद्र और घर घर  जा कर भी सेवायें दी। 

अभी भी सहारा के फील्ड स्टाफ वैक्सीनशन में लगी ड्यूटी जिसमे ऑनलाइन करना हो या फिर रिकॉर्ड तैयार करना, लोगों को वेक्सिनेशन के लिए तैयार करना हो , स्टाफ नर्सों द्वारा बिभाग के साथ मिल कर बिभिन  पंचायतो ओर सामुदायक स्वास्थ्य केंद्रों में RAT TEST ओर RTPCR  टेस्ट हो इन सब कार्यों में अपनी ड्यूटी निर्भीकता से दे रही है। 

सहारा की स्टाफ नर्स गीता  से पूछा गया कि इस महामारी में आप के परिवार बाले आप का सहयोग कर रहे है जबकि आप के पास अपने छोटे छोटे बच्चे भी है तो उनका कहना है परिवार का हमे पूरा सहयोग मिला है और साथ में उनका कहना था इस कार्य को करके वे मानवता का काम कर रही है। इन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री जब अपना फर्ज निभा रहे हैं हम जैसे ट्रैंड लोगों को भी प्रधानमंत्री के आह्वान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जनता से भी  सहयोग  की अपील की हैं।



सहारा संस्था के निर्देशक राजेन्द्र चौहान का मानना है जब देश के प्रधानमंत्री अपना दायित्व निभा रहे हैं हमे भी निभाना चाहिए। किसी भेदभाव से इस काम मे जुट जाना चाहिए । हम शुरू से ही इस अभियान में लगे है और आगे भी लगे रहेंगे। इन्होनें बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए सहारा संस्था के माध्यम से हिमाचल के

लोक गायक राकेश शर्मा द्वारा लिखित और उन के ही स्वर में गाया गया एक गीत भी रिकॉर्ड किया है, 

जिसमें प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए आह्वान और हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा किये गए प्रयासों का भी सराहना करते हुए लोगों को जागरूक किया गया है।

स्थान:- तीर्थन घाटी गुशैणी

दिनांक:- 21 अक्टूबर, 2021.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।