सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बूथवार शिक्षकों की भूमिका- ‘संवाद से समाधान की ओर‘

जनपद सोनभद्र गैवन्ति देवी इंटर कालेज कोन रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 19 अक्टूबर 2021 में सम्पन्न हुआ।



नित्यानंद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

सोनभद्र।बूथवार शिक्षकों की भूमिका- ‘संवाद से समाधान की ओर‘ के कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या में मौजूद शिक्षकों, शिक्षा मित्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश  ने शिक्षकों की समीक्षा बैठक की और कहा कि प्रदेश में जब -जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को बूथवॉर मजबूत करना होगा।  प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा तथा मेडिकल के क्षेत्र में सपा सरकारों में क्रान्तिकारी और महत्वपूर्ण  कार्य हुए हैं। आज सभी वर्ग के लोग मंहगाई , बेरोजगारी से त्रस्त है।

  वक्ता के रूप में विशिष्ट अतिथि  जिला महासचिव मुकेश कुमार,और पूर्व  जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार कनोजिया  ने कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय, विषय विशेषज्ञों का विनियमितीकरण,आदि तमाम ऐसे कार्य समाजवादी सरकार में हुए हैं । जबकि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा प्रणाली ही दम तोड़ रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षा मित्र सहित आम जनमानस परेशान और निराश है। आगामी 2022 में भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे।



     शिक्षक संवाद कार्यक्रम में वक्ता के रूप में, मुकेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,मनोहर यादव विधानसभा अध्यक्ष,दिनेश शर्मा, उपेन्द्र यादव, विजय शंकर जायसवाल* ने अपने अपने विचार ब्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे प्रधान संतोष पासवान, शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी  ने कहा कि  शिक्षक, कर्मचारी, बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। संचालन मदन कुशवाहा जी ने किया।

      इस अवसर पर प्रमुख रूप से  जिला सचिव दशरथ यादव,संतोष पासवान पूर्व प्रधान देवाटन, विजय शंकर जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष,चंदन शर्मा, अजित कुमार सोनी विधान सभा अध्यक्ष ओबरा,उमेश कुशवाहा, देवेंद्र, कुशवाहा, राम कुमार यादव, प्रेम चंद यादव,विशम्भर कुशवाहा, अजय जायसवाल,राकेश, अजीत मौर्य, दिवाकर कनोजिया, मनोहर यादव,अरविंद यादव,ओम प्रकाश यादव, कल्लू राम, सिराज अली , विनय भारती, कुमार,रमेश , राकेश कुमार,इंद्रजीत भारती,रामराज, उपेन्द्र,मदन कुशवाहा, संतोष यादव, वेदप्रकाश,दिनेश पाठक,राजीव शुक्ला,राजेश कुशवाहा,संदीप कुमार,राजकुँवर,अरुण कुमार,बुधन सिंह,राजेन्द्र प्रसाद,जमस्य,अशोक कुमार,विनय प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...