सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध खनन को लेकर AAP प्रभारी ने मंत्री यतीश्वरानंद पर लगाया अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप

 



*अवैध खनन को लेकर आम आदमी पार्टी मुखर, AAP विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा ने मंत्री यतीश्वरानंद पर लगाया अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप:आप*


*अवैध खनन के दोषियों के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी,कैबिनेट मंत्री सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा किया जाए दर्ज:नरेश शर्मा,आप नेता*

शिवम गोयल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

हरिद्वार,



 आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश शर्मा ने एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इस गोरखधंधे में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है। उन्होंने आज हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता के दौरान ,कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको खनन माफियाओं को संरक्षण देने और उनसे मिलीभगत का आरोप लगाया है।



 आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने के साथ साथ हाईकोर्ट भी जाएगी और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अपील करेगी। उन्होंने कहा अवैध खनन से जुड़े सभी नेता ,मंत्री के खिलाफ जल्द ही व्यापक अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने कहा ,अगर इस प्रकरण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं होती तो जल्दी ही कैबिनेट मंत्री के आश्रम का घेराव कर उनका विरोध किया जाएगा।

आप नेता नरेश शर्मा ने ,अवैध खनन के भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन पर भी चुप्पी साधने और नेता मंत्रियों के इसमें मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार अवैध खनन को संरक्षण दे रही और ऐसे में पिछले कुछ दिनों से उनके द्वारा अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई जा रही,उन्होंने आशंका जताई कि बीजेपी सरकार उनके खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज कर सकती है। 


 उन्होंने कहा कि बीजेपी के अवैध खनन कर क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को बेतरतीब लूट रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सरकारी दस्तावेज दिखाते हुए बताया कैसे, बीजेपी सरकार में नियम विरुद्ध तरीकों से , नदियों का दोहन कर स्टोन क्रेशरों पर खनन सामग्री बेची गई है। कई स्टोन क्रेशरों पर क्षमता से ज्यादा सामग्री बेच दी गई उन्होंने वन विभाग के एक अधिकारी शेर सिंह द्वारा अवैध खनन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र की प्रति भी दिखाई और कहा कि सरकारी अधिकारी द्वारा पत्र लिखे जाने के बावजूद डीएफओ से लेकर जिलाधिकारी तक किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की । नरेश शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी द्वारा खुलेआम खनन करना और कैबिनेट मंत्री द्वारा उसे संरक्षण देने का ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई तथा चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं करता है तो आम आदमी पार्टी हाईकोर्ट में जाएगी और सभी दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील करेगी। नरेश शर्मा ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश भी चल रही है लेकिन जनहित में आम आदमी पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।