सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवालिकनगर नगर पालिका को शहरी विकास मंत्रालय में नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान से किया सम्मानित

प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



नई दिल्ली: शिवालिकनगर नगर पालिका को शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा (BEST CITY IN"INNOVATION AND BEST PRACTICES) में NORTH ZONE में प्रथम स्थान से सम्मानित किए जाने पर आज नवोदय नगर में 3डी फाउंडेशन व क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा ही नहीं बल्कि आप सभी क्षेत्रवासियों एवं पूरे प्रदेश का सम्मान है इसके लिए सभी नगरपालिका कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं व सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।नगर पालिका शिवालिकनगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित हैं हमारा मकसद है कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर बनाया जाए जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से हमारे क्षेत्र में जो भी कार्य रह गए हैं उनको भी तत्काल पूरा किया जाएगा।हमने प्रयास किया कि क्षेत्र में जहां पर भी पानी निकासी के लिए पुलिया नाली व सड़क की आवश्यकता थी वहां पर नाली व सड़क निर्माण का कार्य करवाया।सम्मान समारोह के अवसर पर क्षेत्र में कोरोना काल में कार्य कर रहे कोरोना वरियर्स को भी सम्मानित किया गया। साथ ही अध्यक्ष राजीव शर्मा ने श्रमिकों को श्रमिक कार्ड भी वितरित किए। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र में मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार व प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं क्षेत्र के लोगों के लिए चलाई जा रही है जिससे की अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए भी नगर पालिका द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं।3डी फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा व वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने अध्यक्ष राजीव शर्मा जी को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शिवालिक नगर पालिका को सम्मानित किया जाना बहुत ही बड़ा सम्मान है और यह सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण ही संभव हो पाया है। अध्यक्ष राजीव शर्मा जी ने कोरोना काल में भी क्षेत्र में अनेक कार्य किए। और हमें पूरा विश्वास है कि अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में भविष्य में नगर पालिका अनेक कीर्तिमान स्थापित करेगी। और प्रदेश व देश का मान बढ़ाएंगी।कार्यक्रम में मंच का संचालन चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल  द्वारा किया गया। इस अवसर पर 3D Foundation के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, समाजसेवी प्रदीप शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, डॉ आशीष मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, साहिब वालिया,सतीश शर्मा, प्रदीप चंदेल, मनोज शुक्ला, महावीर गुसाईं, चिराग मिश्रा, आयुष मिश्रा, इकबाल सिंह, सुदेश गोयल, रवि द्विवेदी, धूम सिंह नेगी, दीपक राणा, दरबान सिंह रावत, कैप्टन मान सिंह रावत, सुदामा प्रसाद, अनूप डोभाल, दुर्गेश, नीलम चौहान, हेमलता चौधरी, दीपा जोशी, प्रियंका, निर्मला, हिमानी शर्मा, गंगोत्री देवी, कोटनाला आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।