सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा नौजवानों में प्रदेश के युवाओं और युवतियों का भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे शोषण के विरुद्ध खोला मोर्चा

*समाजवादी युवजन सभा समाजवादी लोहिया वाहिनी    समाजवादी यूथ बिग्रेड समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन

 *जिलाधिकारी महोदय को सौंपा

कन्हैयालाल यादव 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



सोनभद्र: समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष बबलू धांगर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दिनांक 28/11/2021 को भाजपा सरकार द्वारा आयोजित टेट परीक्षा 2021 में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण हुए पेपर लीक व रद्द के जिला अधिकारी सोनभद्र को तीन सूत्री ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया ज्ञापन देते हुए समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष बबलू धांगर और समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष ज्यूतेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आयोजित टेट की परीक्षा वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामी और लापरवाही के कारण रद्द कर दी गई जिससे अनगिनत युवाओं-युवतियों के अपूर्णीय क्षति के साथ-साथ उनके सुनहरे भविष्य के साथ भाजपा सरकार हमेशा खिलवाड़ करती रही है जिसे समाजवादी पार्टी का नौजवान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा ज्ञापन देते हुए समाजवादी यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्र और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा टेट परीक्षा 2021 का रद्द होना दर्शाता है कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को रोकने के बजाय वर्तमान भाजपा सरकार अधिक से अधिकम लोगों को सरकार संस्थाओं से वंचित करने की ओर अग्रसर है ज्ञापन देते हुए समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडेय, युजनसभा के जिला महासचिव रमेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं एवं युवतियों का कभी भला नहीं होने वाला है भाजपा हमेशा नौजवानों को बेरोजगारी के कगार पर लाना चाहती है ज्ञापन देते हुए समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कुमारी निधि पांडे ने कहा कि नौजवानों का यदि कोई सरकार भला कर सकती है तो वह समाजवादी पार्टी है जो हर तबके को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और हमेशा सम्मान देने का काम करती है ज्ञापन देते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी वर्ग का भला नहीं होने वाला है ज्ञापन के माध्यम से हम लोग निम्न मांग प्रदेश की भाजपा सरकार से करते हैं सरकार 15 दिन के अंदर पुनः टेट की परीक्षा आयोजित कराया सरकार आगामी आयोजित टेट परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल पर पहुंचाने हेतु यात्रा भत्ता व रेलगाड़ियों और बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था उपलब्ध कराएं दिनांक 28/11/2021 को आयोजित टेट परीक्षा हेतु आवागमन में हुई आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए समस्त परीक्षार्थियों को कम से कम ₹5000 रुपए आर्थिक सहायता दी जाए ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अजय पाठक अजीत कनौजिया सुशील हरिशंकर विश्वकर्मा विकास जायसवाल उमाशंकर यादव रमेश यादव अजय सिंह इमरान अहमद राजेश कुमार सुरेश पटेल पटेल संदीप कुमार मनोज यादव तो खीर राघवेंद्र त्रिपाठी अमरेश पटेल अभिषेक पांडे रोहित कुमार पाठक सुरेश पटेल सुबाष यादव सन्नी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।