सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तराखंड में सरकार आने पर स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे, बाबा साहेब आंबेडकर के विचार:राजेंद्र पाल गौतम,कैबिनेट मंत्री,दिल्ली सरकार

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



भगवानपुर/कलियर: अपने दो दिवसीय दौरे पर रुड़की पहुंचे दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का आप कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का भगवान पुर पहुंचते ही आप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया । इसके बाद उन्होंने भगवान पुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते ही कहा,

 बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान में आम आदमी को वोट देने का अधिकार दिलाया है। इस उत्तराखंड प्रदेश को बने लगभग 20-21 वर्ष हो गए हैं। पिछले 21 सालों में यहां पर 5 वर्ष भाजपा तो 5 वर्ष कांग्रेस की सरकारें राज करती आई हैं। दोनों सरकारों ने राज्य को लूटने का कार्य किया है। राज्य में इन सरकारों द्वारा न तो अच्छी शिक्षा न अच्छे इलाज की व्यवस्था न युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था कर पाई । कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गौतम ने वहां जनसभा में मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा, कि आप लोग स्वयं बताइए उत्तराखंड की भाजपा व कांग्रेस सरकारों ने आपके लिए जब कुछ किया ही नहीं तो फिर क्यों आप इन्हें वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा, उनके नेताओं ने पिछले 21 सालों में अपने पेट भरने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार आने से पहले बिजली की दरें बहुत महंगी थी। चिकित्सा शिक्षा की स्थिति बहुत बदहाल थी। हमारी सरकार बनने पर हमने अपने सारे वादे पूरे किए। 200 यूनिट बिजली फ्री की। बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री कर दी। बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा शुरू कर दी। दिल्ली की सरकार बिजली नहीं बनाती है फिर भी 200 यूनिट बिजली फ्री दे रही है। और 200 से 400 यूनिट तक 50% कि दर पर दी जा रही है । उत्तराखंड में तो बिजली बनाई जा रही है तो क्या यहां के लोगों को यहां की सरकार बिजली फ्री नहीं दे सकती क्या अगर उत्तराखंड प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली देने का काम करेगी।ओर सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाएगा। अच्छे अस्पताल बनाए जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार न मिलने तक ₹5000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने कहा,बाबा साहब अम्बेडकर ने हमको वोट देने का अधिकार बनाया,आज हमारे पास वो ताकत है कि हम इन दोनों दलों को उखाड़ फेंके जिन्होंने हमारे लिए,हमारे बच्चों के लिए कोई काम पिछले 21 सालों में नहीं किया। उन्होंने कहा

उत्तराखंड में सरकार आने पर,यहां के स्कूलों के पाठ्यक्रम में बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को शामिल किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में अमित मिश्रा रुड़की जौन प्रभारी, पंजाब सिंह जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आम आदमी पार्टी, इकबाल सिंह राम सदस्य आप, अवतार सिंह विधान सभा भगवानपुर संरक्षक, संदीप सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


*भगवानपुर से कलियर पहुंचे राजेंद्र पाल गौतम,यहां भी विशाल जनसभा को किया संबोधित*


इसके बाद देर शाम कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कलियर पहुंचे जहां उनका स्वागत विधानसभा प्रभारी शादाब आलम समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया।यहां भी कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विशाल जनसभा को संबोधित किया ।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में विकास करेगी, उत्तराखंड में भी फ्री-शिक्षा, फ्री-बिजली, फ्री-पानी, फ्री-स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने जनता से जनता की इमानदार पार्टी, आम आदमी पार्टी को वोट देकर कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है। 


इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी शादाब आलम, गुलशेर,फारुख,, रिजवान, सचिन कुमार, राजेश्वरी, अतिमा, सुशील कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...