सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का गुरुग्राम में हुआ स्वागत


-ट्रेन को डा. डीपी गोयल व नवीन गोयल ने स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में दिखाई झंडी

-रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कार्यकर्ताओं सहित किया स्वागत



प्रिया पटवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

गुरुग्राम

 रेल यात्रियों के लिए सुविधाओं में अब एक और पैसेंजर ट्रेन का नाम जुड़ गया है। इस ट्रेन के संचालन के साथ ही दिल्ली-रेवाड़ी रेल रूट पर हजारों यात्रियों की यात्रा संबंधी परेशानी दूर हुई है। मंगलवार को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा की मौजूदगी में इस पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों के संचालन की बहाली के लिए डा. डीपी गोयल व नवीन गोयल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का धन्यवाद किया है, जिन्होंने इस मांग का समर्थन करके अपना योगदान दिया है। मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन संख्या-04990 सुबह 07:05 बजे रेवाड़ी जंक्शन से चलकर 08:15 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर पहुंचने के दौरान डा. डीपी गोयल, नवीन गोयल ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर को फूल मालाएं पहनाई। साथ ही यात्रियों का भी स्वागत किया और उन्हें इसके लिए बधाई दी। 



डा. डीपी गोयल के मुताबिक यही ट्रेन शाम के समय संख्या-0428 बनकर दिल्ली रेलवे स्टेशन से 04.10 बजे चलेगी और 05:16 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 06.40 बजे पहुंचेगी। इस पैसेंजर ट्रेन के दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेक पर सभी स्टेशनों पर ठहराव है। इस कारण इस रूट के हजारों यात्रियों को रोजाना इसका लाभ मिल सकेगा। क्योंकि ट्रेन के संचालन के बिना लोगों को अपनी नौकरी, काम-धंधों के लिए पहुंचने में काफी कठिनाई आ रही थी। डा. डीपी गोयल एवं नवीन गोयल ने पहले जहां दिल्ली-सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन को रोहतक की बजाय वाया गुरुग्राम-रेवाड़ी-सिरसा तक चलवाने का काम किया, वहीं अब दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी रूट पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करवाने में अपना योगदान दिया है। 

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन के संचालन की बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी उनके लिए यातायात व अन्य सुविधाओं पर वे काम करते रहेंगे। इससे पहले भी तीन अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी के मध्य आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण अन्य ट्रेनों को चलाने की मांग भी की जा रही थी। यह मांग भी अब पूरी हो गई है। 

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की महिला विंग की महामंत्री आशा गोयल, गुडग़ांव विकास मंच के सचिव अजय शर्मा, आरडब्ल्यूए भीमगढ़ खेड़ी अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौत्तम, पारस बख्शी, रोशन लाल, सोमदत्त शर्मा, ओपी शर्मा, जगदीश शर्मा, मनीष जैन, सुनील शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।