सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुबोध उनियाल के प्रदेश की जनता को हरामखोरी की आदत को बताया दुर्भाग्यपूर्ण किया पुतला दहन

शिवम गोयल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



हरिद्वार: आम आदमी पार्टी ने राष्टीय चैनल की डिबेट में  कृषि मंत्री और सरकार के  शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल द्वारा फ्री की सुविधाओं को जनता के लिए हरामखोरी बताने पर विरोध जताते हुए भगत सिंह चौक पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने बताया कि एक  टीवी चैनल की डिबेट में सुबोध उनियाल का बयान प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। हम सुबोध उनियाल के बयान की निंदा करते है । सुबोध उनियाल विधायक ही नही बल्कि सरकार के शासकीय प्रवक्ता भी हैं इसलिए उनका ये बयान बीजेपी का बयान है।बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है । इनके विधायक , मंत्री स्वयं फ्री का लाभ लेते है ।पर जब यही सुविधाएं जनता को मिलती है तो इनको साँप सूंघ जाता है । दोनों प्रमुख पार्टियो ने जनता का दोहन करने का काम किया है। ऐसे नेताओं को जनता चुनाव में सबक सिखाने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि बीजेपी के नेता अपना खोता जनाधार देखकर बौखला गए है इसलिए अन्तर्गल बयानबाजी कर रहे है। 60 पार का नारा देने वाली बीजेपी अपने विधायको को नही संभाल पा रही है। अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं पर जनता विश्वास व्यक्त कर रही है।चंडीगढ़ में मिली हार को इनके नेता पचा नही पा रहे है । इसलिए ऐसी ओछी बयानबाजी कर रहे है। अरविंद केजरीवाल की चार प्रमुख घोषणाओं और  उनको मिलता आपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अरविंद केजरीवाल की रैलयो में उमड़ रही है। वही बीजेपी के राष्टीय नेताओ को भीड़ इक्कठी करने के लिए अपने नेताओं को  टारगेट देने के लिए पसीने छूट रहे है। कृषि मंत्री अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताना छोड़कर आम आदमी पार्टी की घोषणाओं पर चर्चा कर रहे है । उनका  ये बयान दर्शाता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

इस अवसर पर हेमा भण्डारी, अनिल सती,  तनुज शर्मा संगठन मंत्री, सोशल  मीडिया प्रभारी अर्जून सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, जिला उपाद्यक्ष  प्रवीण कुमार,  विधानसभा युवा मोर्चा किरण कुमार दुबे, भरत कुमार, राकेश यादव , गीता देवी, एहतेशाम जैदी,शाहीन अशरफ,संजय वालीयान, विशाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष  रानीपुर गगन वर्मा, सर्किल इंचार्ज मयंक गुप्ता ,,शिवम गुप्ता, राजू पंजाबी,युवा मोर्चा उपाद्यक्ष नरेंद्र कोरी, रवि कुमार, कामल चोपड़ा, गुलशन कुमार, सोनू सुबोध सिंह, तेजस्वी, दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष पूर्वांचल प्रकोष्ठ, रेखा कोरी, सोनिया कामरा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।