सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्वधर्म समभाव और हर समय गरीब गुरबत की लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे अम्बरीष कुमार

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



हरिद्वार। यूनियन भवन मायापुर में स्व पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार जी की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर स्व अम्बरीष कुमार जी की पत्नी डा प्रतिमा कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । सभा को संबोधित करते हुए अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर और हाईडल यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक टंडन ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी की विचारधारा सर्वधर्म समभाव की थी वो हर समय गरीब गुरबत की लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और भेल ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष देवाशीश भट्टाचार्य ने कहा कि अम्बरीष कुमार हरिद्वार की राजनीति के अपरिहार्य थे पक्ष , विपक्ष के सब लोग उनकी राजनीति का लोहा मानते थे उनके साथ जिन्हें उन्हें राजनीति का एबीसीडी सिखाया वो आज हर राजनीतिक पार्टी में है मेयर पति अशोक शर्मा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी का व्यक्तित्व संर्धषशील रहा है हरिद्वार के हित हर आन्दोलन में उनकी भूमिका होती थी इसलिए हर तबके का व्यक्ति उनसे जुड़ा रहता था पार्षद राजीव भार्गव और धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम अम्बरीष कुमार विचार मंच करेगा । अम्बरीष कुमार जी की विचारधारा और कांग्रेस की विचारधारा एक है इसलिए सबको एकजुट होकर काम करना पड़ेगा । सभा में आह्ववान किया गया कि अम्बरीष कुमार जी जयंती के अवसर पर 19 दिसंबर को ने नेहरू युवा केंद्र में जो विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है उसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अम्बरीष कुमार जी सच्ची श्रद्धांजलि दे।19 दिसंबर की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल , सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह सहित अन्य गणमान्य नेता भाग लेंगे। सभा का संचालन पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने किया। सभा में सुभाष घई , सोम त्यागी , मुकुल जोशी , राजेंद्र भारद्वाज , क्षेत्रपाल सिंह , अजमल मोदी, विजय प्रजापति, पार्षद जफर अब्बासी ,आकाश भाटी , सुनील कुमार, अनिल चौहान, उत्कर्ष वालिया , दीपक जखमोला , अमित चंचल, मोहित , भूषण शर्मा, दीपक राजपूत ,अमन चौहान, मुन्ना, मुकुल माहेश्वरी, सचिन कुमार , तरूण व्यास , दीपक कोरी , धनीराम , साजिद अहमद, अशोक सैनी , रमेश गुप्ता उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।