सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवसृजन के संकल्प के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

 

त्रिरत्न शुक्लेश

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



ओबरा सोनभद्र । अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में स्थानीय राममंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ,  सायंकालीन दीपयज्ञ के साथ नवसृजनसंकल्प गायत्री महायज्ञ संपन्न हो गया।शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी विद्वत टोली के सदस्यों श्रीमती अर्चना,मंजेश पटेल, प्रमोद कुमार,राहुल शर्मा,विजेंदर और राजबीर ने गीत संगीत के साथ प्रवचन एवं सत्प्रवृत्ति संवर्धन,दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन,वातावरण संशोधन के निमित्त गायत्री महामंत्र के साथ साथ विशिष्ट मंत्रों की आहुतियों,दीक्षा संस्कार,विद्यारंभ संस्कार और पुंसवन संस्कारों के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। टोली प्रमुख डॉ० ऊषा शर्मा ने व्यक्ति निर्माण,परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के सूत्रों की सरल शब्दों में विशद व्याख्या की और बताया कि "संत राष्ट्र की आत्मा होते हैं।गुरु शिष्य की श्रद्धा और निष्ठा का पान करके उसे मुमुक्षत्व की ओर अग्रसर करते हैं।गायत्री महामंत्र का जप,चिंतन और मनन जीवन को परिष्कृत कर गृह कलेश समेत समस्त दुखों का निवारण करता है।" यज्ञ के आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों,समाजसेवियों, दानदाताओं,गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एवं युवा कार्यकर्ताओं को देवमंच से रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित करते हुए गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि सबके सहयोग से भविष्य में इससे भी बड़ा यज्ञीय आयोजन किया जाएगा।



 यज्ञ से पूर्व मुख्य यजमान श्रीप्रकाश गिरि ने सपत्नीक देवपूजन किया एवं तापीय परियोजना के सुरक्षा प्रभारी एस के सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रानमती देवी,शक्तिपीठ के अध्यक्ष श्री रायचंद द्विवेदी,समाजसेवी रमेश सिंह यादव,उमाशंकर सिंह,तारकेश्वर अग्रहरी और इं एस एन मिश्र ने सपत्नीक आरती की।आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के उपरांत टोली के सदस्यों को भावभीनी विदाई की गई।इस अवसर पर मानस भवन के सुरक्षा प्रभारी कैलाशनाथ, युवा कार्यकर्ताओं सरिता,सीमा, वंदना,छोटू यादव,राजीव रंजन,प्रखर रत्नम,हार्दिक,उत्कर्ष, अर्पण,ऋषभ,अलख, सत्यम,शिवम,सुंदरम,शिखर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...