सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर में पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया

 

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



हरिद्वार: इसअवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास को दृढ़ संकल्पित है क्षेत्र की सड़कें, नालिया व पार्को का निर्माण व सौंदर्यकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि सुभाष नगर में यह पार्क दर्शनीय होगा, पार्क की चारों तरफ से बाउंड्री, हॉर्टिकल्चर, झूले, ट्रैक, हाई मास्ट लाइट आदि कार्य करवाए जाएंगे। पार्क के सौंदर्यकरण के बाद सभी को घूमने तथा बच्चों को खेलने की जगह मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय सभासद बबीता चौधरी , अरुणा चौधरी ,सुमन देवी, रीना तोमर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई , युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला महामंत्री अंशुल शर्मा उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर , मंत्री सोनिया अरोरा , उपाध्यक्ष पवनदीप,अरुण पंडित , सुभाष चौधरी ,पवन शर्मा , महावीर चौधरी,सुरेश मोहन ,विशाल सिंह ,रोहित चौहान, हनी सिंह , सोनू सैनी, सौरभ सक्सेना ,मनीष कुमार ,नवीन ,भरत, उमेश ,मनोज नेगी ,सतनाम,जसवंत नेगी, अर्जुन रावत,चमन लाल,पाल सिंह,बलदेव सिंह,जे पी शर्मा, गुलशन,बाबूराम,श्रीमती विष्णु सिंह ,श्रीमती राजेश्वरी नेगी ,श्रीमती सरोज नेगी,श्रीमती अलका रावत, श्रीमती कमला देवी ,श्रीमती उषा रानी श्रीमती सुनीता शर्मा ,श्रीमती ममता , श्रीमती शशि, श्रीमती शांति यादव , श्रीमती उषा रावत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।