सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यापार नीति आयोग गठन को मेनोफेस्टो में शामिल करें सभी राजनीतिक दल अन्यथा व्यापारी 2022 चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी सुनील सेठी संजीव चौधरी मृदुल कौशिक ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया      



हरिद्वार: आज प्रेस क्लब हरिद्वार पर प्रेस वार्ता करते हुए महानगर व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने संयुक्त रूप से कहा कि आपदा कि  हर परिस्थिति में व्यापारी नुकसान झेलता है सबसे ज्यादा टेक्स व्यापारी देता है चुनाव में चंदा व्यापारी देता है सरकार बनाने में अहम भूमिका व्यापारी निभाता है लेकिन फिर भी कोई भी सरकार व्यापारी की मदद नही करता इसलिए अब व्यापार नीति आयोग का गठन होना चाहिए जिससे आपदा में व्यापारी को प्रतिमाह वेतन देने की इंसोरेश देने की संतुति होनी चाहिए। जिससे वो अपने घर का लालन पालन कर सके । सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार लोकडाउन में व्यापारियों ने मुश्किलें झेली वो किसी से नही छुपी लेकिन कोई सरकार मदद को नही आई अब अगर सरकारें व्यापारी के प्रति उदासीन रवैया अपनायेगी तो व्यापारी स्वयं प्रतिनधित्व करते हुए विधानसभा संसद में व्यापारी भेजेगा अपना प्रत्याशी आगामी चुनाव में उतारेगा हाल ही में मकर संक्रांति स्नान प्रतिबंधित होने से व्यापारियों पर फिर संकट के बादल मंडराने लगे है । संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापिस होने चाहिए व्यापारियों के लिए अगर सरकारें नही सोचेगी तो चुनाव में इसका जवाब व्यापारी देने के लिए  तैयाए है आगामी चुनाव मे राजनीतिक दल या  तो व्यापारियों को भी प्रत्याशी बनाये अन्यथा विरोध झेलने के लिए तैयार रहे। मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हर प्रकार से हताश है लोकडाउन से अब यक व्यापारी अपने दुख से उभर नही पाया और अब नया संकट फिर उभर कर आ रहा है सरकारों ने तब भी व्यापारी की कोई सुध नही ली और अब भी सरकारों से कोई राहत की उम्मीद नही इसलिए अब जल्द अन्य व्यापारि साथियों के साथ बैठक बुलाकर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दीपक सोलंकी, नाथीराम सैनी सुमित अरोड़ा,जितेंद्र चौरसिया, मयंक भट्ट, नावेद अंसारी उपस्तिथ रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।