सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अम्बरीष कुमार विचार मंच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का करेगा समर्थन

 


शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



हरिद्वार: मायापुर ऑफिस में अम्बरीष कुमार विचार मंच की एक बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की अम्बरीष कुमार विचार मंच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करेगा। 

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इरफान अंसारी ने की।

बैठक में अम्बरीष कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा की अम्बरीष कुमार विचार मंच अम्बरीष जी की विचार धारा के अनुरूप यह तय कर चुका है कि टिकेट किसी का भी हो समर्थन कांग्रेस का होगा जो सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने का काम करेंगे हम उनके साथ है जो  झंडा अम्बरीष कुमार जी ने संप्रदायिक शक्तियों और पूंजी वादियों के खिलाफ लड़ने का झंडा हमारे हाथ में दिया था उसी को हम बरकरार रखेंगे इसी से हमारा प्रयास रहेगा कि विचार मंच का हर कार्यकर्ता कांग्रेस को जिताने का काम करेगा और सांप्रदायिक शक्तियो को हराने काम करेगा।

वरुण बालियान ने कहा कि हम पूरी तरह से कांग्रेस को जीतने के लिए तैयार है और कांग्रेस को मजबूत करेंगे उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से विधानसभा में है उन सभी को जिताने के लिए विचार मंच के कार्यकर्ता मजबूती से प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे इसी बीच हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री सतपाल ब्रह्मचारी मायापुर स्थित ऑफिस में पहुंचे और अम्बरीष कुमार जी के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित की मंच के सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और जीत के लिए आश्वस्त किया।

पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि अम्बरीष कुमार विचार मंच का एक-एक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यकर्ता है और सांप्रदायिकता के खिलाफ हमेशा से मजबूती से लड़ता आया है और लड़ता रहेगा और इस चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का हर संभव प्रयास करेंगे और जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान है उससे निजात दिलाने में मंच का एक एक कार्यकर्ता कांग्रेसी उम्मीदवारों को जीतने काम करेगा और  जनता को इस गूंगी बहरी सरकार से निजात दिलाने का काम करेगा।

सोम त्यागी ने कहा की हम कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीता कर विधान सभा में पहुंचाने का कार्य करेगे अम्बरीष कुमार जी ने अपने जीवन में कभी भी समझौता नहीं किया और वह कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम कांग्रेस पार्टी को जिताने का कार्य करेंगे।

धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान है प्रदेश में भाजपा सरकार ने कुछ भी कार्य नहीं किया हरिद्वार विधानसभा में तो भाजपा विधायक ने नशे का कारोबार इतना फैला दिया कि युवा उसकी चपेट में बुरी तरह से आ चुका है इसी को खत्म करने के लिए हम सब मिलकर हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस का विधायक जीता कर विधानसभा में पहुंचाने का काम करेंगे और यही अम्बरीष कुमार जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वक्ताओं में पार्षद इसरार सलमानी, विजय प्रजापति, उत्कर्ष वालिया, सुमित त्यागी, संजय बाल्मीकि, मोहित चौधरी आदि रहे

मुकुल जोशी , राजेंद्र भारद्वाज , अजमल मोदी, पार्षद जफर अब्बासी, अनिल चौहान, उत्कर्ष वालिया,अमित चंचल, मोहित , भूषण शर्मा, दीपक राजपूत , रेखा गुप्ता, अमन चौहान, मुन्ना, मुकुल माहेश्वरी, सचिन कुमार , दीपक कोरी , धनीराम , साजिद अहमद, अशोक सैनी, अंकित चौधरी, अरुण राघव, नवीन सैंस, आयुष सैनी, ऋषभ बाल्मीकि, अज्जू खान, राजन मेहता, भूपेंद्र वशिष्ठ,भानु, अंकित शर्मा, सोनू शर्मा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...