सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा चुनावों की चल रही तैयारी, पार्टियों का दिख रहा निरंतर प्रयत्न

 


तानया गोयल,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



नई दिल्ली: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सारी पार्टियां तैयारी में लगी हुई है।  सभी पार्टी प्रचार करने से लेकर अपनी पार्टी को जनता के सामने प्रदर्शित करने के लिए निरंतर कोशिश कर रही है।  जहाँ चुनावों को लेकर प्रतिदिन पार्टियों की तरफ से घोषणा आ रही है वहीँ बीजेपी ने बड़ा एलान किया कि स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से खड़े होंगे और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।  देखते ही देखते जहाँ सपा सरकार इस  बार चुनाव लड़ने से इंकार किया वहीं हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वो भी विधानचुनाव का प्रतिभागी बनेंगे।  अखिलेश यादव ने यह घोषणा करते वक़्त यह भी बताया कि शायद अब योगी आदित्यनाथ जी को गोरखपुर से वापस आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दे की 19 साल बाद ऐसा  पहली बार होगा जब स्वयं मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव  बनेंगे और चुनाव लड़ेंगे। वहीँ यह भी बताया जा रहा है की विधानसभा चुनाव जीतने वाला चेहरा ही सीएम की शपथ लेगा।  लेकिन सवाल यह है की जब खुद कांग्रेस और सपा पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के खिलाफ जाएंगे तो क्या वह बीजेपी को टक्कर दे पाएंगे? आपकी जानकारी के लिए बतादे कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह की यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो  चुकी  है जो सपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इतना ही नहीं अपर्णा ने बीजेपी में शामिल होने के  बाद कहा कि वह मोदी  और योगी जी की नीतियों से काफी प्रभावित है और उनके राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है जिसने सपा सरकार पर एक सवाल उठा दिया है कि क्या  सपा सरकार राष्ट्रधर्म नहीं निभाती है।  बीजेपी का अगला दांव तो जब शुरु हुआ तब कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रिंयंका मौर्या ने भी बीजेपी शामिल करने का फैसला लिया।  दरअसल प्रियंका मौर्या कांग्रेस सदस्य है और महिला अभियान चलती है जिनका कहना  है , "में लड़की हूँ और मैं लड़ सकती हूँ।  प्रियंका मौर्या ने बीजेपी के दफ्तर पहुंचकर बबताया की कांग्रेस ने कैसे उनकी भावनाओं को आहात किया है। जहाँ बीजेपी अपना प्रदर्शन अच्छा करने की  कोशिश में है वहीं गोरखपुर में बीजेपी के योगी आदित्यनाथ को टक्कर देने क लिए  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उनके खिलाफ मैदान में उतर चुके है।  अब किस पार्टी के सर पर सजेगा ताज ये तो वक़्त और जनता की वोटें ही बताएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।