सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उड़ता पंजाब का एक नमूना हैं मुकेरियां या नशे खनन माफियाओ द्वारा लुटा पंजाब का जीता जागता सबूत

दिल्ली के रिश्तेदार बताते हैं जी बिजली पानी मोहल्ला क्लिनिक फ्री हैं , हमें तो विकास चाहिए और रोजगार 



मयंक शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
मुकेरियां। चुनाव एक खेल हैं ऐसा खेल जिसमे जीतता वही हैं जिसकी हवा होती हैं ऐसा मेरा छोटा सा तजुर्बा हैं।  बड़ा अजीब सा लगा जिसने कभी दिल्ली नहीं देखी , जिसने कभी पीने के गंदे पानी के ऊपर टैंकर माफिया का खेल नहीं देखा और बंद पड़े कुत्तो के सोने की जगह लायक भी ना होने वाले मोहल्ले क्लिनिक को ना देखा वो भी पंजाब की इस विधानसभा में आकर पूछने पर बोलता हैं कि जी दिल्ली के रिश्तेदारों ने बताया कि केजरीवाल ने बहुत विकास कर दिया। 

ऐसी ही चर्चा जब लोकल न्यूज ऑफ इंडिया की दिल्ली टीम ने वहाँ के लोगो से पूछी तो उनका कहना था कि जी झूठ बोलना और माफ़ी माँगना तो काम ही हैं। अपने कहने पर ही झाड़ू फेरना तो इनसे बेहतर कौन जाने ? दिल्ली में महामारी में मची भगदड़ हो या राशन के लिए तड़पते ऑटो वाले और काम वाली महिलाओ का हो हर तरफ हाहाकार था और अब भी हालात वैसे ही हैं। 
बहरहाल पंजाब में यह सब कुछ मुफ्त में देने को राजी हैं बिजली पानी राशन बस इनकी सरकार बनवा दो।  पर एक युवती ने बड़ा साफ़ और स्पष्ट कहा कि  हमें निठल्ले नहीं बनना , हम पंजाबी हैं और हमने अपने हाथ पैर  चलाकर खाना आता हैं और हम वही करेंगे बस कृपा करके झूठे वादों और नफरत का  खेल तो बंद करो। पांच साल में सिवाय माफ़ी के इस आम आदमी पार्टी ने एक लफ्ज नहीं बोला ना ही नशे के खिलाफ ना ही खनन के खिलाफ।  स्कूल कालेज और डिस्पेंसरी तो कांग्रेस ने पहले ही निपटा दी थी हम बच्चियों का तो सत्यानाश समझो। हमें बदलाव चाहिए अगर डबल इंजन से हमारा हक़ मिलेगा तो हम भाजपा को ही परख लेंगे। मंदिर , कश्मीर और करतार कॉरिडोर का टंटा तोड़कर तो हमें मोदी जी ने उम्मीद तो दी हैं। बाकी चुनाव के वादे हैं आगे क्या होगा रब जाने ? पर मुकेरियां में उम्मीदवारों में साफ़ छवि तो भाजपा वाले की हैं सत्तर पार हैं पर तजुर्बेदार और ईमानदार तो हैं। बाकी तो हमारा सपोर्ट हर उसको हैं जो नशा और खनन मिटाएगा और हमारे सुख दुःख को बिना बताये समझने की कोशिश करेगा। 

चुनाव में हर गली मोहल्ले घूमने का मौक़ा तो मिल ही रहा हैं।  ना जाने पहली बार लगा कि पंजाब उड़ता पंजाब नहीं अंदर से नशे और खनन माफियाओ द्वारा खोखला पंजाब बना दिया गया हैं। अब यह पब्लिक तय करे कि  बीस फरवरी को अपने बेटियों और बेरोजगार बेटो के लिए क्या चाहती हैं ?

बहरहाल ताले में कैद इस डिस्पेंसरी के बारे में आप भी सोचिये और अपना सुझाव दीजिये :


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...