सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सभी लघु व्यापारियों को स्मार्ट वेंडिंग जोन में समाहित किया जाए : संजय चोपड़ा

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया



हरिद्वार:  रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा पर प्रस्तावित वेंडिंग जोन के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता धर्मपाल कश्यप ने की, संचालन ज्वालापुर इकाई अध्यक्ष तस्लीम अहमद ने किया। बैठक के माध्यम से लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि पूर्व के प्रस्तावित चिन्हित पुल जटवाड़ा  वेंडिंग जोन की बुकिंग प्रक्रिया शुरू करा कर पंजीकृत सभी लघु व्यापारियों को समाहित कर स्मार्ट वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाए। बैठक में यह भी तय किया गया 21 मार्च को सामूहिक रूप से सभी प्रस्तावित वेंडिंग जोन के लघु व्यापारी उत्तराखंड राज्य फेरी नीति नियमावली के क्रियान्वयन की मांग को दोहराते हुए नगर आयुक्त के कार्यालय का घेराव करेंगे इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा राज्य फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार अभी मात्र एक ही वेंडिंग जोन विकसित किया गया है जोकि चंडी चौराहे के समीप है अन्य तीन वेंडिंग जोन के स्थापन की कार्यवाही को लेकर सर्वे प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है राज्य में विधानसभा चुनाव होने के कारण अन्य दो वेंडिंग जोन विकसित नहीं किए जा सके हैं अब नई सरकार के गठन के साथ सभी वेंडिंग जोन बनने की उम्मीद बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा वर्ष 2018 में नगर निगम प्रशासन की निगरानी में पूरे नगर निगम क्षेत्र के 2555 स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे कर परिचय पत्र वितरित किए जा चुके हैं सभी पंजीकृत लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र व लाइसेंस दीया जाना न्याय पूर्ण होगा लघु व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते लघु व्यापारियों ने मनीष कुमार, रणबीर चौधरी, बिजेंदर, तरुण अग्रवाल, चुन्नू चौधरी, सोनू कुमार, यामीन अंसारी, कुर्बान कलीम अहमद, मुकेश कश्यप, अमरजीत, मनोज मंडल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।