सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीर्थन घाटी के भिंडी थाच 8900 फुट की ऊंचाई में क्रिकेट का रोमांच जोरों पर

 

  • ग्राम पंचायत देउठा और चैहनी की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश, ए और सी पूल के मैच कंप्लीट तथा बी व डी  पूल में प्रतिस्पर्धा जारी।
  • बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दुष्यंत ठाकुर अपने समर्थकों संग पहुंचे भिंडी थाच।
  • चैहनी वेरियर्स और लझेरी आनी टीम के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, 46 वर्षीय संजू ने 29 गेंदों में ठोका अर्थशतक।

परस राम भारती,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार: जिला कुल्लु उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत शिल्ली द्वारा आयोजित शहीद लगन चन्द मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता बेहद रोमांचक तरीके से जारी है। प्रतियोगिता के पहले राउंड का समापन हो चुका है जो अब दो टीमों चैहनी और देउठा ने इस प्रतियोगिता के सैमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।


इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में चैहनी बैरियर्स ने जलोड़ी ब्वॉयज ग्राम पंचायत लझेरी आनी की टीम को 39 रनों से हराकर इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चैहनी बैरियर्स की ओर से 46 वर्षीय संजू ने उम्दा पारी खेलकर 29 गेंदों में अर्ध शतक लगाया जो इस मैच में सर्वाधिक 50 रनों का योगदान रहा। जबकि इसी टीम के विशाल ने 24 गेंदों में 42 रन बनाए और 2 ओवर देकर 2 विकेट भी झटके हैं। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चैहनी वेरियर्सज टीम के हरफनौला खिलाड़ी विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


रविवार को भिंडी थाच में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बंजार विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दुष्यंत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थानीय लोगों ने परम्परागत तरीके से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होने शहीद लग्न चंद की याद में करवाई जा रही इस इस क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उचित सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है और स्थानीय खेलकूद एवं पर्यटन विकास समिति के प्रयासों की सराहना की है।


खेलकूद एवं पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष रमेश कायथ ने बताया कि इस समय ए और सी पूल के मैच कंप्लीट हो चुके हैं जबकि बी और डी पूल की टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा जारी है। ग्राम पंचायत देउठा और  ग्राम पंचायत चैहनी की टीमें इस प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी लोगों से भरपुर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। शीघ्र ही इस प्रतियोगिता के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए भिंडी थाच में घमासान होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।