सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में लिप्त;- डा सुशील गुप्ता,सांसद राज्यसभा आम आदमी पार्टी

  • श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की प्रधानमंत्री मोदी ने तीन साल पहले किया शिलान्यास, निर्माण अभी तक शुरू नहीं।  डा सुशील गुप्ता,सांसद राज्यसभा आम आदमी पार्टी।
  • सिंबल पर नगर पालिका, निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी;- गुप्ता’



प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

चंडीगढ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कोने-कोने में फैला हुआ है, मंत्री से लेकर अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश की सरकार कैग, पब्लिक अकाउंट कमेटी की सिफारिशों को दरकिनार करके मंत्रियों और अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है।

कुरुक्षेत्र में राधा कृष्ण अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरियाणा प्रभारी डा सुशील गुप्ता कहा प्रदेश के हर विभाग में जड़ तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कैग रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 में ही 1873 मामले भ्रष्टाचार के सामने आए, वहीं पब्लिक अकाउंट कमेटी की और से 1280 मामलों पर कार्रवाई की सिफारिश की। प्रदेश के मंत्री कार्रवाई की सिफारिश के बाद भी अधिकारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य ही कैग और पब्लिक अकाउंट कमेटी की सिफारिशों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। मंत्री, अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का खेल चला रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। बृजकिशोर कुठियाला, जोकि 2010-18 में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के कुलपति थे। वर्तमान में हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन हैं। इन पर आर्थिक अनियमितता से जुड़े कई मामलों में संगीन एफ़आईआर दर्ज है। कुलपति रहने के दौरान भारी गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार करने का आरोप है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कड़े सवाल करते हुए कहा कि क्या ऐसे व्यक्ति को प्रदेश में उच्च शिक्षा से जुड़े पद पर बने रहने का हक नहीं है। ऐसे व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करे।

हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की घोषणा 4 साल पहले हुई थी, 3 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास था। मगर 500 करोड़ का बजट होने के बाद भी अभी निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। ये युवाओं के साथ धोखा नहीं तो क्या है? इसमें आयुर्वेद का 300 बेड, यूनानी और सिद्धा का 175-175 बेड, होम्योपैथी का 75 और योग और प्राकृतिक चिकित्सा का 30 बेड का अस्पताल बनाए जाने की योजना थी।

उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों की और प्रभावशाली कॉलोनी पास करने का काम किया जा रहा है, वहीं आम आदमी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, उन्होंने कुरुक्षेत्र और निसिंग का नाम ले कर कहा कि सबको पता है प्रभावशाली व्यक्तियों की कॉलोनी सरकार ने पास की हैं।

उन्होंने आने वाले नगर परिषद, पालिका और निगम चुनावों में पार्टी की ओर से अपना दावा पेश करने की बात कही। जिससे साफ हो गया कि  आने वाले चुनावों में पार्टी चुनाव सिंबल पर  लड़ेगी। इस मौके पर नॉर्थ ज़ोन अध्यक्ष बी के कौशिक, संगठन मंत्री सुखवीर सिंह, उपाध्यक्ष विशाल खूबड़, सचिव योगेश्वर शर्मा और रणदीप राणा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।