सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफतार



 शिवम गोयल

 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया।

हरिद्वार दिनांक 14.04.2022 को रानीगली भूपतवाला हरिद्वार निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को प्रतिवादी रामाकान्त पुत्र नामालूम, नि० पावनधाम खडखडी, हरिद्वार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 138/22 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० प्रकाश चन्द्र के सुपुर्द की गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग अपह्ता की शीघ्र बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी की गयी तथा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अथक प्रयासो के बाद मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपह्रता को मु०नगर निवासी अभिषेक चौधरी अपने साथ बहला फुसला कर मु०नगर ले गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम दिनांक 16/04/2022 की सुबह अपहृता के परिजनो को लेकर मुखबिर की सूचना पर अभिषेक चौधरी के गाँव तुगलकपुर कुम्हेडा, थाना पुरकाजी, जिला मु०नगर पहुंची जहाँ पर उक्त अभिषेक चौधरी के मकान पर दबिश देकर पुलिस टीम द्वारा अपह्रता नाबालिग उम्र करीब 15 वर्ष को उसके परिजनो के शिनाख्त के उपरान्त बरामदगी कर अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र ओमवीर चौधरी, निवासी गाँव तुगलकपुर कुम्हेडा, थाना पुरकाजी, जिला मु०नगर, उम्र 20 वर्ष को आज दिनांक 16.04.2022 की सुबह 02 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा व पीडिता/अपहृता का मेडिकल के उपरान्त न्यायालय में धारा 164 द0प्र0सं0 के बयान दर्ज करवाये जायेगें। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राकेन्द्र कठैत, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार, उ०नि० प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल सुनील व म०का० पुष्पा शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।