सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर द्वारा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया

 


 शिवम गोयल

 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया





हरिद्वार: हरिद्वार आज दिनांक 18/4/2022 को शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर द्वारा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के चलते बहुत बड़ी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है । पूरे 2 साल बाद अब व्यापार थोड़ा थोड़ा पटरी पर आना शुरू हुआ है परंतु अब पिछले 1 माह से निरंतर अघोषित बिजली की कटौती चल रही है । जिससे व्यापारी वर्ग हो या नौकरी पेशा वर्ग हो, सभी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, व्यापारी वर्ग में अधिकतर व्यवसाय ऐसे है जो बिना बिजली आपूर्ति के संभव नहीं है, वैवाहिक सीजन के चलते अक्सर व्यापारी ग्राहक को समय पर काम नही दे पा रहे है । घरों में बिजली न होने के कारण एक ओर जहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है दूसरी ओर बिजली के बिना पानी की बहुत अधिक किल्लत झेलनी पड़ती है । इस विषय में जब भी संबंधित अधिकारियों को फोन किया जाता है तब केवल एक ही जवाब मिलता है कि ऊपर से कटौती है इससे अधिक हमारे पास कोई सूचना नहीं है, न तो वो अधिकारीगण ये बता पाते कि बिजली आपूर्ति कब सामान्य होगी और न अधिकारी बिजली कटौती की पूर्व सूचना से अवगत करा पाते संरक्षक गण शहर व्यापार मंडल रवि धींगरा एवम प्रवीण कुमार ने कहा कि मार्च में बिजली विभाग ने बकाया बिजली के बिलों की वसूली का कार्य पूरी तत्परता से किया है, अगर कोई व्यापारी या अन्य व्यक्ति आर्थिक तंगी के चलते बिल समय पर जमा करने में असमर्थ रहा तो उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया गया, जितनी तत्परता बिजली के बकाया की वसूली में विभाग करता है, उतनी तत्परता सेवाए प्रदान करने में भी होनी चाहिए, मीटर रीडर जिसको चाहे IDF यानी खराब मीटर का बिल भेज देते है, लंबे समय तक खराब मीटर का बिल आता रहता है, जब अवर अभियंता को मीटर चेक करवाया जाता है तो पता चलता है कि मीटर बिल्कुल सही है । इस प्रकार उपभोक्ता को उपयोग से अधिक बिजली बिल का भुगतान करके आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है । जबकि उत्तराखंड प्रदेश एक ऊर्जा प्रदेश है अगर समय रहते विद्युत विभाग ने अपनी कार्यशैली में एवम अपनी सेवाओं में सुधार नहीं किया तो मजबूरन क्रमवार आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में ओम प्रकाश विरमानी, तिशू अरोड़ा,शेखर सतीजा,पारस अरोड़ा,कमल अरोड़ा,सुमित अग्रवाल,अनुज मेहता,प्रमोद तनेजा,सन्नी खंडूजा, अभिषेक अग्रवाल,गौरव अरोड़ा,गौरव छाबड़ा,संजय वर्मा,मनीष धमीजा,शलभ सिंघल,राहुल आहूजा,अनुज गोयल,सुमित पटपटिया,मुकेश सैनी,नटराज अरोड़ा,निमिष गोयल,अशोक धींगरा,विपुल गोयल,नीरज कथूरिया,तुषार गाबा,वासु मेहता,गौरव गोयल,अनिरुद्ध मिश्र,रमेश वर्मा, कौशल तनेजा,मोहन,सतीश आदि उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।