सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण हित में कार्य करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य: नवीन गोयल

पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा में स्नेहलता सिंह को बनाया सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक



अरुण कुमार 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने भाजपा हरियाणा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से विचार-विमर्श करके कर्मठ कार्यकर्ता श्रीमती स्नेहलता सिंह को सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। 

नवीन गोयल ने स्नेहलता सिंह को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि पार्टी के हित में वे लगातार पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगी, ऐसी उम्मीद है। जिस तरह से अब से पहले वे काम करती रही हैं, अब दायित्व मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उनके काम का मूल्यांकन भी होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता के रूप में हर पदाधिकारी यहां काम करता है। पार्टी की नीतियां भी हैं और देश, समाजहित में काम करने की अच्छी नीयत भी। इसलिए यहां हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है तो वहीं केंद्र में यहां के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह यहां की नियमित पैरवी करते रहते हैं। उनके प्रयासों से भी गुरुग्राम में केंद्र सरकार के कई प्रोजेक्ट पर काम जोरों पर है। 

अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वे पार्टी हित में सदैव कार्य करेंगी। उन पर जो विश्वास जताया गया है उस पर वे खरी उतरेंगी। 

स्नेहलता ङ्क्षसह ने पूर्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं, इसमें वर्ष 1980 में 500 पेड़ लगाए। 1985 में 601 पेड़, 1995 में 800 छायादार व फलदार पेड़, 2005 में 551 पेड़ लगाए, जिसमें 50 नीम के पेड़ शामिल। 2015 में 400 पेड़ लगाए। 2021 में गौशाला मंदिर परिसर में अमरूद, पीपल और केले के दर्जनें पेड़ लगाए। इन सभी पेड़ों की उन्होंने बड़े होने तक देखरेख भी की। खुद पर्यावरण हित में काम करने के साथ वे आमजन को भी जागरुक करती हैं। पर्यावरण हित में उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।