सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली विभाग ने हटाए कुंडी कनेक्शन, तारें की जब्त

 

  •  अवैध कनेक्शन जोडक़र 2 दर्जन से अधिक दुकानों को जा रही थी विद्युत सप्लाई


पंकज गोल्डी

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



 बद्दी: विद्युत उपमंडल बद्दी के तहत वार्ड नंबर-5 जुड्डी की मार्केट में कुंडी मारकर बिजली चोरी करने का बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 2 दर्जन से अधिक दुकानों पर अवैध तरीके से कुंडी मारकर बिजली के कनेक्शन जोड़े गए थे। गांव वालों की शिकायत के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से जोड़े बिजली कनेक्शन हटाए और तारों को जब्त किया।स्थानीय निवासियों राम करण लंबरदार, भागा राम, राम कृष्ण, कुलवंत सिंह, हरदीप सिंह ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण आए दिन बिजली गुल रहती थी। जब उन्होंने मार्केट में देखा तो यहां अवैध तरीके से कुडिंया डालकर दुकानों में कनेक्शन जोड़े गए थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। लाईनमैन भाग सिंह, लाईनमैन अमरीक सिंह, मोनू, केवल, नितेश, छिंद्रपाल, बलविंद्र, अनमोल, कर्मचंद, भाग सिंह व देवेंद्र की टीम ने जब मौके पर जांच की तो 2 दर्जन से अधिक दुकानों को अवैध तरीके से कुंडियां डालकर सप्लाई दी गई थी। जिस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से डाली गई तारों को हटाया। बिना मीटरों के डायरेक्ट तारें जोडक़र बिजली की चोरी की जा रही थी। वहीं कुछेक झुगी झोंपडिय़ों को भी अवैध तरीके से कनेक्शन दिए गए थे जिनकी तड़ताल जारी थी।

हैरानी तो इस बात की है कि जुड्डी की इस मार्केट में 50 से 60 दुकानें हैं जिनमें से दो दर्जन से अधिक दुकानों में बिजली की मीटर ही नहीं थे। इन दुकानों पर अवैध तरीके से कुडिंया डालकर बिजली का प्रयोग किया जा रहा था।


---- बाक्स : बीबीएन में रोजाना हजारों युनिट की हो रही है चोरी

सूत्रों की मानें तो जुड्डी की नहीं पूरे बीबीएन में अवैध तरीके से कनेक्शन जोडक़र बिजली की चोरी की जा रही है। स्थानीय लोगों रामकरण लंबड़दार, भागा राम व कुलबंत सिंह ने बताया कि यहां झुगी झोंपडिय़ों में अवैध तरीके से कनेक्शन जोडक़र बिजली चोरी की जा रही है। विद्युत विभाग की नाक तले हजारों यूनिट बिजली रोजाना चोरी हो रही है और खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। ओवरलोड की वजह से यहां आए दिन बिजली गुल रही है और लोड कम रहता है वहीं बिजली की दाम बढ़ाकर चोरी से हो रहा यह घाटा जनता के सिर डाला जा रहा है।


----- ब्यान: गांव वालों की शिकायत पर विद्युत विभाग द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभागीय टीम ने अवैध तरीके से जोड़े गए कनेक्शन हटाकर तारों को जब्त किया है। बुधवार को दोबारा मौके का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

----- संदीप कुमार, एसडीओ, विद्युत उपमंडल बद्दी।


---- ब्यान: बद्दी के वार्ड नंबर-5 जुड्डी में अवैध तरीके से तारें जोडक़र बिजली चोरी का मामला सामने आया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

----- रोबिन बैंसल, एक्सईएन विद्युत उपमंडल बद्दी।


कैप्शन: बद्दी के वार्ड नंबर-5 जुड्डी मार्केट में अवैध तरीके से जोड़ी गई तारों को जब्त करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। बद्दी-4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।