सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

 


अग्रवाल 
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री कंवर ने आज ग्राम पंचायत बरनोह में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के पानी की गुणवत्ता तथा निगरानी प्रशिक्षण केंद्र तथा 34.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचवटी पार्क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बरनोह पंचवटी पार्क में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरनोह में खेल का मैदान निर्माण के लिए 20 कनाल भूमि का चयन कर लिया गया है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी, वैसे ही धन का प्रावधान कर मैदान का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का एक समान का विकास किया गया है। अप्पर कुटलैहड़ के साथ-साथ निचले कुटलैहड़ में भी अनेकों विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही है। समूर में 17.50 करोड़ रुपए से लता मंगेशकर कला केंद्र का आधुनिक भवन बनाकर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त समूर स्कूल में साइंस ब्लॉक के लिए 70 लाख रुपए दिए हैं, जबकि प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 9 करोड़ रुपए की लागत से बरनोह-झंबर सड़क, बरनोह डंगेहड़ा रैनसरी सड़क के निर्माण पर 4.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बरनोह में मुर्राह प्रजनन फार्म तथा पशुओं का आंचलिक पशु अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ बसाल में डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र 47 करोड़ रुपए से बनने जा रहा है, जिसके लिए डेनमार्क की सरकार के साथ समझौता हुआ है। 
कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए 125 यूनिट तक बिजली फ्री, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फ्री, रसोई गैस के प्रति वर्ष तीन सिलेंडर फ्री, महिलाओं के लिए बस में किराया आधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 साल कर दी है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में साढ़े तीन लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है और किसी न किसी रूप में उसे लाभ पहुंचा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।