सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हसीजा हॉस्पिटल ने टाका हेल्थकेयर के साथ की साझेदारी

 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

सोनीपत।सोनीपत के कुंडली स्थित अग्रणी ट्रॉमा केयर सेंटर हसीजा हॉस्पिटल ने सोनीपत एवं आस-पास के लोगों को उच्च गुणवत्ता की किफायती सर्जिकल केयर उपलब्ध कराने के लिए हेल्थकेयर स्टार्ट-अप टाका हेल्थकेयर के साथ साझेदारी की है। अब से अस्पताल मरीजों को कई तरह की सर्जरी जैसे गॉल ब्लैडर स्टोन रिमुवल, हर्निया रिपेयर या रिमुवल  अपेन्डिक्स रिमुवल, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला आदि की सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। ये सभी सर्जरियां आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से की जाएंगी। इस तकनीक में छोटा चीरा लगाया जाता है, मरीज को अस्पताल में कम समय के लिए रुकना पड़ता है और मरीज जल्दी ठीक होता है।

डॉ ईश हसीजा, हसीजा हॉस्पिटल के संस्थापक ने कहा कि हमने मरीजों को किफायती दरों पर सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह साझेदारी की है। हम सोनीपत एवं आस-पास के लोगों के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने पिछले सालों के दौरान हम पर भरोसा बनाए रखा है। स्वास्थ्यसेवाओं में बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो इस क्षेत्र में कई खामियां थीं, लेकिन हमने अपनी सेवाओं को बेहतर बनाकर इन खामियों को दूर किया है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हम क्षेत्र के पसंदीदा स्वास्थ्यसेवा प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को और भी मजबूत बना लेंगे। 

यह साझेदारी सोनीपत एवं आस-पास के 5  लाख से अधिक लोगों के लिए वरदान साबित होगी। क्षेत्र में अच्छा मल्टी-स्पेशलटी अस्पताल न होने के कारण इन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था और इन्हें सर्जरी के लिए दिल्ली या चण्डीगढ़ जाना पड़ता था। ज्यादातर लोग इस वजह से सर्जरी में देरी करते रहते थे कि उनके शहर में उचित सेवाएं उपलब्ध नहीं होती थीं। जिसके चलते कई बार जटिलताएं बढ़ जाती थीं। हमने इन लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता की सर्जरी को सुलभ बनाने का प्रयास किया है। डॉ हसीजा ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।

हसीजा हॉस्पिटल के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए डॉ अमितोज सिंह, सीईओ, टाका हेल्थकेयर ने कहा कि हसीजा हॉस्पिटल के साथ हमारी साझेदारी सोनीपत के लोगों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अस्पताल को पहले से क्षेत्र में भरोसेमंद स्वास्थ्यसेवा प्रदाता के रूप में जाना जाता है। हमारा मानना है कि अब इस क्षेत्र में जरूरतमंद लोग समय पर किफायती दामों पर उचित सर्जरी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।