सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक महारैली: दीपक लखपत कटारिया



दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता के नेतृत्व में अब हरियाणा जीत की बारी : लखपत कटारिया



गुरुग्राम। 29 मई को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ( हरियाणा का लाल ) की ‘अब बदलेगा हरियाणा’ महारैली होने जा रही है जो कि अब तक की ऐतिहासिक रैली होगी। यह जानकारी पूर्व चेयरमैन नगर निगम व पूर्व पार्षद लखपत सिंह कटारिया के पुत्र दीपक लखपत कटारिया आम आदमी पार्टी जिला सचिव ने दी। साथ में इस महारैली और आम आदमी पार्टी के हाथ मजबूत करने के लिए जनता से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग संख्या में कुरुक्षेत्र महारैली में पहुंचे। दीपक लखपत कटारिया ने बताया कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हरियाणा निवासियों को संबोधित करेंगे। प्रदेश के हर जिले व गांव से इसमें भाग लेकर हरियाणा के लिए अरविन्द केजरीवाल द्वारा बनाई गई भविष्य की नीतियों के बारे में जानने की उत्सुकता बनी हुई है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र की रैली को लेकर व्यापक तैयारियां जिला एवं राज्य स्तर पर की जा रही हैं। इस महारैली में गुरुग्राम से भी हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। कुरुक्षेत्र जाने वालों लोगों की सुविधा के लिए बसों व इको कार की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। यह बसें और इको कार रैली में भाग लेने वाले लोगों के लिए उनके क्षेत्रानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। बसों और इको कारों में बैठकर महारैली कुरुक्षेत्र में भाग लेने के इच्छुक लोगों को कोई असुविधा न हो इसका भी खास इंतजाम किया जा रहा है जिसके लिए प्रत्येक बस और इको कारों पर 1-1 बसों व इको कार  प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। यह बस व इको कर प्रभारी अपनी बस व इको कार में बैठे लोगों को गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र पहुंचाने तथा वापिस गुरुग्राम लाने तक की व्यवस्था का पूरा ख्याल रखेंगे। जिसमें कोविड की गाइडलाइन का भी ध्यान रखा गया है। 



श्री पूर्व चेयरमैन नगर निगम लखपत कटारिया ने कहां कि  भ्रष्टाचारियों से कांग्रेस और भाजपा की सरकार के बोझिल प्रशासन से तंग आकर लोग अब आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं। जिस तरह से दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत का  रिकार्ड बनाते हुए सरकार स्थापित की हैं । उसी तरह से अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की बारी है। हरियाणा की जनता को आज तक न तो बिजली बिल में कोई राहत प्रदान की गई है और न ही पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पाता है। सरकारी स्कूलों की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है जिसकी वजह से प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी फीस आम आदमी से वसूल कर रहे हैं जो कि हरियाणा के गरीब व मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हरियाणा में भी आम आदमी को दिल्ली की तरज पर बिजली, पानी, चिकित्सा व सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।