सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दून में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हैं चो० राम कुमार



  • कैंबावाला में 50 परिवारों ने दिया कांग्रेस को समर्थन
  • पट्टा में भी दो दर्जन परिवारों ने जताई चौ. राम कुमार के प्रति आस्था



विवेक अग्रवाल /पंकज कौशल गोल्डी

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

बद्दी। दून हल्के में पिछले लंबे समय से फील्ड में सक्रिय पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी लगातार कांग्रेस के कुनबे को मजबूत करने में जुटे हैं। 


दून विधानसभा की पहाड़ी पंचायतें हों या मैदान राम कुमार ने जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रखी है। मंगलवार को कैंबावाला गांव में 50 परिवारों ने कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए चौधरी राम कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस में शामिल लोगों ने कहना था कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वह खुलकर समर्थन करेंगे। 


वहीं पट्टा पंचायत में भी दो दर्जन से अधिक परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कांग्रेस में शामिल सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कैंबावाला में नारी शक्ति ने भी कांग्रेस का खुलकर समर्थन करते हुए पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को विधायक बनाने का खुला ऐलान किया।


राम कुमार चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति के बिना समाज की न तो कल्पना की जा सकती है और न ही नारी के बिना राजनीति के कोई मायने हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल महिलाओं का स्वागत करते हुए आभार भी व्यक्त किया। राम कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही दून में रूके विकास को रफ्तार दी जाएगी और पहले की तरह यहां पर बिना भेदभाव लोगों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता, भाग चंद, मलकूखान, बाबू राम, ज्वाला राम, मनीष कुमार, बीडीसी राम रत्न चौधरी, वार्ड पंच ठाकुर सिंह, अमरनाथ, प्यारे लाल, कमल चंद नंबरदार, मोहन लाल, सोमनाथ, रघुवीर सिंह, बलवंत बब्बू, काला राम, बचना राम, नसीब चंद, तारा चंद, गुरदयाल, महेंद्र, लायक राम, राज कुमार, जगदीश चंद, लेखराम, ठाकुर दास, शिव कुमार, नरेश कुमार, राज कुमार, कृष्ण, राम रत्न, प्यारे लाल, जितेंद्र कुमार, नरेश चौधरी, रोशनी देवी समेत भारी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।