सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश की धरोहर "रिहंद बांध" की तलहटी से अवैध खनन कर बनाई जा रही सड़क, एनटीपीसी (NTPC) प्रबंधन मौन



विजय शुक्ल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


बीजपुर,सोनभद्र। बीजपुर परिक्षेत्र में बेखौफ बालू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि, वे देश का धरोहर कहे जाने वाले "रिहंद बांध" का भी दोहन करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे रिहंद बांध के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराता नजर आ रहा है । 


ताजा मामला बीजपुर के सिरसोती ग्राम सभा का है जहां एनटीपीसी रिहंद परियोजना द्वारा लगभग 5 किलोमीटर सीसी रोड का कार्य एक कार्यदायी संस्था द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें उच्च गुणवत्ता का बालू, मोरम, व सोलिंग गिट्टी रॉयल्टी के साथ लगाना है ।



पर अपने निजी लाभ के लिए उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा दिनदहाड़े रिहंद बांध का सीना चीर कर बांध के किनारे व तलहटी क्षेत्र से बालू का अवैध खनन करके रोड बनाया जा रहा है बारिश के दौरान निर्माणाधीन साइट पर बालू व मिट्टी कम ना पड़े इसके लिए ठेकेदार द्वारा बकायदा सैकड़ों ट्रैक्टर बालू व मिट्टी निर्माण स्थल पर डंप भी किया गया है ।



सूत्रों पर गौर करें तो अंधेरा होते ही दर्जनों ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट वन विभाग की जमीन सहित बांध के किनारे वह तलहटी क्षेत्र में सुनाई देने लगती है जो रात भर जारी रहती है । रात के अंधेरे में प्रतिदिन सैकड़ों ट्राली बालू रिहंद बांध का सीना चीर कर निकाला जाता है व दिन में उसी बालू से रोड का निर्माण किया जाता है ।


"ऐसा नहीं है कि प्रशासन, व जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी नहीं है पर नोटों की गर्मी के आगे इनके कान बहरे हो जाते हैं" 

नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन व जिम्मेदार विभाग की मिलीभगत से ही अवैध खनन का यह कारोबार फल फूल रहा है अवैध खनन कर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि विरोध करने पर उनके गुर्गों द्वारा मारपीट किया जाता है ऊपर से प्रशासन भी उल्टा शिकायतकर्ता पर ही कार्यवाही की धौस दिखाता है । सोचने वाली बात यह है कि रिहंद जलाशय में अवैध खनन पर अदालत ने सख्त रोक लगा रखी है बावजूद इसके किसके शह पर यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है और आला अधिकारी मौन क्यों हैं यह समझ से परे है ।

इस बाबत प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट व खनन अधिकारी सोनभद्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने टीम भेजकर जांच कराने की बात कह कर मामला टाल दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...