सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्लास्टिक का समुचित निस्तारण जरूरी- राज्य मंत्री संजीव गोंड़


"मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी" को मिले आन्दोलन का रूप 

 संतोष दयाल

लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया 

म्योरपुर । गुरुवार को म्योरपुर पंचायत सचिवालय में ”मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी”के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री उ० प्र०संजीव कुमार गोड़ व विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोड़ रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि आज जन जन के दैनिक जीवन में  प्लास्टिक का उपयोग समाज का एक ऐसा कोढ़ बन चुका है जिसे मिटाना बेहद जरूरी है।अगर अब हमने प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं किया तो आने वाला समय हमारे लिए काफी भयावह स्थिति का सामना करना होगा।हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आपसी सहयोग से प्लास्टिक के उपयोग को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।कहा कि आज भाजपा सरकार में गांवों, नगरों की तस्वीर बदल रही है। चहुंओर विकास की गंगा बह रही है।


विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने उपस्थित लोगों को से समझाया कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण दूषित होता है।जब प्लास्टिक थैलों को इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है,तो यह पर्यावरण के लिए गंभीर संकट बन जाता है।प्लास्टिक उत्सर्जित हानिकारक रसायन मिट्टी एवं पानी को प्रदूषित करता है।यह भूमि को प्रदूषित करने के साथ ही पेड़-पौधों और फसलों के वृद्धि व उत्पादन को भी प्रभावित करता है।इस प्लास्टिक को खाकर हर वर्ष हजारों गौवंश की असमय ही मौत हो जाती है। प्रत्येक ग्रामवासी प्लास्टिक को एक जगह इकट्ठा करके ग्राम में तैनात कर्मी को सौंपे जिससे इसका संबंधित प्लांट के माध्यम से सदुपयोग हो सकेगा और साथ ही हानियों से बच सकते हैं।


इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन,ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल,सोनबच्चा अग्रहरी,बिपिन बिहारी,एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया अंत में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के बाद समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोड़ व दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने सीएचसी म्योरपुर का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर संबंधितों का तमाम निर्देश दिए।कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल ने किया।इस दौरान गौरीशंकर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डा० राजीव रंजन,डा० राजन सिंह पटेल,बबई मरकाम,अमित रावत,प्रेमचंद यादव,दिनेश जायसवाल,दीपक अग्रहरी, प्रवीण कुमार, इम्तियाज़ आलम, आशीष अग्रहरी,मोनू जायसवाल,संतराम गुप्ता, होरी लाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।