सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लक्सर पुलिस ने अवैध देसी तमंचे के साथ एक किया गिरफ्तार

 

 



 शिवम गोयल  

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

लक्सर। मीडिया सेल हरिद्वार पुलिस द्वारा एक सूचना दी गई थी कि एक युवक फेसबुक पर अक्सर अवैध तमंचा के साथ फोटो अपलोड करता है जिस पर कोतवाली लक्सर क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत चौकी सुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा  दिनांक- 13.06.2022 को रात्रि के समय मुखबिर की सूचना पर ग्राम महतोली तिराहा के पास से एक व्यक्ति शोएब पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को 01 अद्द देशी तमंचा 12बोर एवम 02  अद्द जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तार के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-458/2022 धारा 3/25आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभि0 के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पिछले दिनों सोशल मीडिया  प्लेटफार्म जैसे फेसबुक आदि पर भी अभियुक्त शोएब उपरोक्त के द्वारा अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड की गई थी  नाम पता अभियुक्त1- शोएब पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।बरामदगी सामान का विवरण 1- 01 अद्द देशी तमंचा 12बोर एवम 02  अद्द जिंदा कारतूस 12 बोर पुलिस टीम का विवरण 1- उ0नि0 मनोज नौटियाल (प्रभारी चौकी सुल्तानपुर) कोतवाली लक्सर 2- का0 1179 अजीत तोमर 3- का0 1374 मनोज वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।