सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएम मर्यादा में रहकर विपक्ष पर लगाए आरोप ...सतपाल रायजादा

 

  • हार सामने देख वोखला गए हैं भाजपई ...कालिया 
  • अव तक की सवसे निकम्मी सरकार सावित हुई भाजपा की ..कुलदीप 



अग्रवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ऊना ।ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा , पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार , पूर्व विधायक राकेश कालिया  ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा  ने एक  संयुक्त  मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। प्रदेश में माफिया का बोलबाला है मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक अपनी मर्यादा को भूल गए हैं ,हार को सामने देखकर बौखलाहट में बस संसदीय भाषा का प्रयोग सरेआम करने लग पड़े हैं जो कि इस देवभूमि हिमाचल को शोभा नहीं देता है ।उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी भाषा शैली पर लगाम लगाने की बात कही है ।उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार रिटायर्ड टायर्ड आदि मुद्दों को लेकर सत्ता में काबिज हुई थी परंतु दुख की बात है कि मुख्यमंत्री के अपने कार्यालय में रिटायर्ड अधिकारी को बिठा दिया गया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में नौकरियों जैसे विषय में सरेआम भ्रष्टाचार हो रहा है ,आउटसोर्सिंग पर पूरे प्रदेश में भाई भतीजावाद किया जा रहा है। प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग पूरा पनप रहा है , इस सरकार में विकास के नाम पर लोगों को मात्र झुनझुना ही दिया गया है जो कांग्रेस के सरकार में विकास कार्यों की डीपीआर तैयार हुई थी को इस सरकार ने अपने नाम करवा लोगों को बेवकूफ बनाने का काम छेड़ा हुआ है ।कहा कि हिमाचल के लोग भली-भांति जानते हैं कि सही विकास किस सरकार ने करवाया है। इन सब नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर भाजपाइयों द्वारा अनाप-शनाप बयानबाजी पर संज्ञान लेते कहा कि भाजपाई मर्यादा में रहकर बात करें तो अच्छा रहेगा कहां की ऊना  जिला की विकास की बात ले ले या पूरे प्रदेश की बात ले ले विकास किस सरकार ने कराया है यह भी पता चल जायेगा,चुनाव की घोषणा होने दो । कहा कि भाजपाइयों द्वारा जो अनाप-शनाप व  अनर्गल बयानबाजी की गई है इससे प्रदेश कलंकित हुआ है ।प्रदेश की एक छवि जो देवभूमि की बनी हुई है वह शर्मसार पूरे देश में हुई है ॥कहां की भाजपाई  मर्यादा में रहकर बयानबाजी करें अन्यथा  आम चुनावों में  प्रदेश की जनता उनकी जमानत तक जब्त कराने में देर नहीं लगाएगी  क्योंकि प्रदेश के लोग भी  अमर्यादित भाषा को पसंद नहीं करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।