सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माइंड ऑपरेशन अकादमी के 8 बच्चों का हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए हुआ चयन

 


एच सी राणा

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

जोगिंदरनगर । माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदरनगर पधर और चौंतड़ा से हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में 8 बच्चों का चयन हुआ है अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा पिछली बार के मुकाबले इस बार हालांकि उतने ज्यादा बच्चे चयनित नहीं हुए हैं फिर भी कोरोना काल के बाद बहुत सारे उतार-चढ़ाव जरूर आए कई बार पेपर स्थगित भी हुए उसके उपरांत जो भी बच्चे लगातार मेहनत करके कामयाब हुए हैं वे सभी बच्चे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं क्योंकि मुश्किलें चाहे जीवन में कितनी भी आए पर हमें जीवन में कभी अपना काम और पढ़ाई बंद नहीं करना चाहिए लगातार अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रयासरत रहना चाहिए निदेशक ने कहा अकादमी से मनीष कुमार, देवेंद्र कुमार, लता ठाकुर ,अतुल शर्मा, शबनम,पवन कुमार, निशा और अमन का चयन हुआ है बहुत बच्चे ऐसे भी हैं जो माइंड ऑपेरशन अकादमी में कई वर्ष प्रशिक्षण ले चुके हैं उसके बाद या तो वे बच्चे घर बैठे तैयारी कर रहे थे या किसी दूसरे शिक्षण संस्थान में जा करके उन्होंने तैयारी की है उनमें से भी बहुत बच्चे चयनित हुए हैं निदेशक ने कहा वे सभी बच्चे भी बधाई के पात्र है जब किसी बच्चे का आधार मजबूत हो जाता है तो भविष्य में वह बच्चा कहीं पर भी जाकर जुनून मेहनत करके कामयाब हो सकता है इसलिए निदेशक का मानना है जब भी हमें किसी लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी करनी हो तो उसका आधार मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है निदेशक ने सभी बच्चों को और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल भविष्य की मनोकामना की है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...