सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की शत् प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं का कार्यक्रम किया गया




महेंद्र सिंह पटेल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया


जिला शिमला के उपायुक्त शिमला एवं अन्य विभागों के अधिकारी के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया! चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन अधिकारी विभाग ने अपनी पूरी तैयारी के साथ मतदाता सूची तैयार कर रहे हैं

आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाता की शत-सप्रतिशतक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी स्वीप के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों को सक्रियता के साथ लागू करने का कार्य करें। यह निर्देश आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

उन्होंने बताया कि जिला में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी तक नाम सम्मिलित करने के लिए फाॅर्म-6 के तहत 12522, नामों को हटाने के लिए फाॅर्म-7 के तहत 3878 तथा संशोधन व शुद्धि के लिए फाॅर्म-8 के तहत 1578 फाॅर्म प्राप्त हुए है।  

उन्होंने कहा कि 01 अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वोट बनवाने के लिए फाॅर्म-6, नाम कटवाने के लिए फाॅर्म-7 तथा संशोधन शुद्धि व निवास स्थानांतरण के लिए फाॅर्म-8 में आवेदन करें।

उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदात सूचियों में कोई भी नागरिक अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) पर अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र का नम्बर डालने से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से 11 सितम्बर, 2022 तक मतदाता सूचियों में अपने नामों की पुष्टि करने के लिए बीएलओ अधिकारी अथवा समस्त मतदान केन्द्रों या चिन्हित स्थानों पर निर्वाचक अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उपमण्डलाधिकारी/तहसीलदार कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के तहत सभी विभागों में जाकर शिविर लगाएं। अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप दिव्यांग मतदाता अथवा 80 साल की आयु वर्ग के मतदाता चाहे तो वे घर से भी मतदान कर सकते हैं। इस संबंध में उन्हें फाॅर्म भरना होगा।

उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला में दिव्यांग मतदाताओं की सम्पूर्ण जानकारी एकत्र करें।

उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया, गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटकों, अखबार व इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से प्रभावी प्रचार सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पंचायतों मंे कितने पात्र लोगों के वोट नहीं बने हैं, इसकी जानकारी भी जल्द उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला के प्लस वन, प्लस टू और महाविद्यालयों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को मतदाता साक्षरता क्लबों के तहत गतिविधियां आयोजित करना सुनिश्चित करें साथ ही प्रत्येक माह के पहले शनिवार को चुनाव पाठशाला के तहत गतिविधियां की जाएं।

सभी विभागों व कार्यालयों में मतदाता जागरूकता फाॅर्म के तहत नोडल अधिकारी पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करें।

 इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव संजय सूद, उप-निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी एनआईसी पंकज गुप्ता, एथेलेटिक कोच बलबीर सिंह, डाॅ. निरूपमा गुप्ता, अधीक्षक सूरत घिम्टा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र बिम्टा, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवक केन्द्र मनीषा शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।