सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक से बारहवीं तक पहला मान्यता प्राप्त कॊ एड कॉलेज बना किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज

 




अरविंद कुमार 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

नगवाँ ।किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज अति पिछड़ा और नक्सलवादी क्षेत्र में कक्षा 1 से 12 तक मान्यता मिल गया यह यह नगवा ब्लाक का पहला विद्यालय है जो 12th  के तक  मान्यता प्राप्त हो गया।

विद्यालय मान्यता प्राप्त पत्र है सभी अध्यापक की बहुत खुशियों हर्षोल्लास के साथ प्रसन्न हुए अनुभवीअध्यापकों के द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

किसान निर्मल इंटर कॉलेज खलियारी, नगवा, सोनभद्र को उत्तर प्रदेश शासन एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता जारी होने की खबर सुनते ही कालेज के शिक्षक, बच्चे , अभिभावक और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगवा ब्लाक में यह दूसरा इंटर कॉलेज और कोएजुकेशन में पहला इंटर कॉलेज। इस कॉलेज के संस्थापक श्री अरुण यादव ने बताया कि शिक्षा की समस्या को दूर करने के लिए अगस्त 2012 में स्वर्गीय श्री राम दुलारे पांडे जी इंटर कॉलेज खोलने हेतु अपनी जमीन किसान निर्मल शिक्षा एवं लोक कल्याण समिति करही को बैनामा किए तथा 4 फरवरी 2013 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कथा सुन कर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हुआ। शेड लगाकर 1 जुलाई 2013 से 175 बच्चों के साथ शिक्षण कार्य आरंभ हुआ । निर्माण कार्य का स्रोत कृषि से आय एवं ग्रीन कार्ड से लोन रहा। वर्ष 2016 में नौकरी पर पर्सनल लोन लेने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई। वर्ष 2019 में वन टाइम इंटर की मान्यता हेतु फाइल आवेदित कर दी गई किंतु 3 साल बाद वर्ष 2022 में हाईस्कूल और इंटर की मान्यता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं है।


दिसंबर 2016 में किसान निर्मल उच्च प्राथमिक विद्यालय खलियारी को नर्सरी से आठवीं तक इंग्लिश मीडियम की मान्यता  भी हासिल है। इस अति पिछड़े क्षेत्र में इंटर के बाद सेंटर पर सभी क्षेत्रवासियों के साथ शिक्षकों की नजर है। इंटरमीडिएट की मान्यता मिलने पर कॉलेज पर बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित होकर प्रबंध समिति को बधाई देने का कार्य किया गया। इस मौके पर किसान निर्मल इंटर कॉलेज खलियारी सभी कुशल एवं अनुभवी अध्यापक प्रबंधक श्री विजय यादव, प्रधानाचार्य श्री संजय जयसवाल जी, प्रवक्ता श्री प्रदीप यादव जी, श्री रवि यादव जी, सीमा गुप्ता जी, अरविंद जायसवाल जी , श्रीमती अंजू मौर्य जी , अवधेश जी , भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री विमलेश सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अरुण कुमार जयसवाल जी , डॉ लालता प्रसाद विश्वकर्मा जी , डॉ वेद व्यास मौर्य जी , दैनिक जागरण के पत्रकार श्री श्याम सुंदर पांडे जी सहित कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...