सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"केंद्रीय विद्यालय रिहंद नगर में धूमधाम से मनाया गया GRANDPARENTS दिवस"




प्रभा पांडेय

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

बीजपुर। 29/11/2022 को  केंद्रीय विद्यालय रिहंद नगर में "दादा-दादी, नाना-नानी" दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री लालसा साह, मैडम ममता साह, वरिष्ठ शिक्षक डाॅ गुलाब सिंह और प्राथमिक विभाग के सभी शिक्षक मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्री लालसा साह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम स्वागत गीत के माध्यम से सभी दादा-दादी, नाना-नानी का स्वागत किया गया। बच्चों ने लघु नाटिका, नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्राथमिक शिक्षक श्री पंकज कुमार नें बच्चों के जीवन में दादा- दादी के महत्व को बताया। संंगीत शिक्षक श्री प्रकास व्यास ने सभी बच्चों को नृत्य और गीत कार्यक्रम के लिए तैयार किया। Grandparents की ओर से संस्मरण और विचार व्यक्त किया गया। दादियों और नानियों की तरफ से सोहर और भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। वरिष्ठ शिक्षक डॉ गुलाब शंकर सिंह ने दादी और नानी के योगदान के बारे में बच्चों को बताया और उनका हमारे जीवन में, हमारे बच्चों के जीवन में क्या महत्व है इसकी जानकारी दी। योग शिक्षिका प्रभा मैडम ने हमारे जीवन में दादियों के योगदान पर गीत "दादियां देश की जाग जाएं अगर, युग तो यूं ही बदलता चला जाएगा" प्रस्तुत किया। कार्यानुभव शिक्षक श्री जी सी मिश्रा द्वारा कविता प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग के सभी शिक्षकों और बच्चों ने  बढ चढकर भाग लिया। प्राथमिक शिक्षिका पूजा यादव नें धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती नीतू भाटिया द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...