सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब सेक्टर-37 में नहीं डलेगा सेक्टर-10ए, कादीपुर का कूड़ा

 

  • नवीन गोयल के अनुरोध पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम ने किया दौरा
  • विश्व मजदूर दिवस मनाने के लिए हो रही है सफाई



प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

गुरुग्राम: सेक्टर-37 में खाली ग्राउंड में सेक्टर-10ए व कादीपुर के कूड़े का डंपिंग करने को लेकर लोगों के अनुरोध पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कदम बढ़ाया। उन्होंने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार का वहां दौरा कराकर मुआयना करवाया और लोगों की समस्या बताई। संयुक्त आयुक्त ने आश्वस्त किया कि यहां आगे से कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा और यहां की सफाई भी करवाई जाएगी।

नवीन गोयल ने बताया कि सेक्टर-37 में पेट्रोल पंप के पीछे एक खाली ग्राउंड है। यहां पर लोग कूड़ा डाल जाते हैं। पता चला कि सेक्टर-10ए और कादीपुर का कूड़ा यहां डाला जाता है। यहां कूड़ा डालने के कारण सेक्टर-10 और आसपास के रिहायशी व व्यवसायिक क्षेत्रों में बदबू से परेशानी होती है। बीमारियां फैलने का डर भी रहता है। इस तरह अवैध से यहां कूड़ा डालकर से डंपिंग स्टेशन का रूप देना सही नहीं है। नवीन गोयल ने कहा कि हम सबको समझदारी दिखानी चाहिए। जो भी यहां कूड़ा डालते हैं, उसने आग्रह करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि वे ऐसा ना करें। जैसे हमें दूसरों की वजह से परेशानी होती है, ऐसे ही आपकी वजह से दूसरों को परेशानी हो रही है। कूड़ा निर्धारित जगह पर ही डाला जाना चाहिए, ताकि उसका उठान हो सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य कोई भी करता हो, लेकिन समस्या हजारों लोगों को हो रही है। सिर्फ बदबू ही नहीं, ऐसे कूड़ा डालने से हमारा वातावरण भी अशुद्ध होता है। कूड़ा, गंदगी डालने के लिए नगर निगम द्वारा स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहां पर हम कूड़ा डालकर अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण विभाग यहां तीन दिन से सफाई भी करवा रहा है। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर सुधीर, गुरदीप साही भी मौजूद रहे।


उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एकता मंच की ओर से हरियाणा-पूर्वांचल मैत्री कार्यक्रम किया जाना है। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में यहां कूड़ा डालकर जाने वालों को सोचना चाहिए। उन्होंने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार से आग्रह किया कि वे निगम की ओर से यहां अगर सफाई का कार्य करवा दें तो लोगों को सहूलियत होगी। कूड़ा कहीं और डलवाने की व्यवस्था भी करें, ताकि आगे भी कोई यहां कूड़ा ना डाले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...