सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

  

  •  देवभूमि को इस्लामिक भूमि नहीं बनने देगी राजीव शर्मा।



 शिवम गोयल

 लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 



हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी शिवालिकनगर मंडल के कार्यकताओं ने मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी के नेतृत्व में शिवालिकनगर चौक पर कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा हटाए जा रहे अवैध धार्मिक स्थलों के मामले में कांग्रेस पार्टी व उनके विधायकों के द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है और जिले का सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जा रही है जो कतह ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश को बांटने का कार्य करती आई है और आज भी वही कर रही है इसी के विरोध में भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा आज कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता खराब हो चुकी है उनके विधायकों ने कभी भी क्षेत्र वासियों के हित की बात नहीं करी और ना ही कभी विकास की बात करी। इन्होंने हमेशा देश का माहौल बिगाड़ने का काम ही किया है। कोर्ट के आदेश पर आज जब कार्रवाई हो रही है तो इनके विधायक इसमें भी तुष्टिकरण की राजनीति कर हरिद्वार जिले का माहौल बिगड़ने का काम कर रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी शिवालिकनगर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों के साथ कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मंडल महामंत्री रविकांत गुप्ता, उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा व राजेंद्र नेगी, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा गौरव गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन सैनी, सभासद पंकज चौहान, चैयरमेन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल,देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, प्रमोद डोभाल, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, पंकज पटेल, अंकुश मलिक, पितांबर त्यागी,गजेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम भारती, सत्येंद्र कुमार, कुलदीप, राजीव शर्मा, सोनू सैनी, विशाल, शोभन दत्ता,दीपक चौहान, मुकेश रावत, विक्रमादित्य बहल, गौरव, अमन कुमार, शैलेश,हरपाल,अंकित गुर्जर, आर्यन, गौरव कौशिक, अमन कुमार,दीपक कुमार, लज्जाराम शर्मा, गौतम पाल, रोहन पटेल, सूर्यांश मिश्रा , अंकित भाटी , पंकज कुमार व अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...