सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्यपाल ने लिया कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना का जायज़ा



  • भराड़ी में अंडर ग्राउंड रेलवे क्रासिंग का किया निरीक्षण
  • टनल नम्बर 1 में जाकर सुरक्षा व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली


प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

नई दिल्ली: राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज अपने बिलासपुर जिला के दौरे के दौरान कीरतपुर से मनाली के बीच बन रही फोरलेन परियोजना तथा रेलवे विकास निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी नई रेल लाईन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने भराड़ी में अंडर ग्राउंड रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया तथा टनल नम्बर 1 में जाकर सुरक्षा व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कीरतपुर में टनल नंबर- 1 का निरीक्षण किया, जिसकी लंबाई 1.8 किलोमीटर है।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि कीरतपुर से मनाली परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दी गई एक बड़ी सौगात है। यह परियोजना न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसके पूरा होने से प्रदेश में पर्यटन विकास को भी नई ऊंचाइयां मिलेगी। स्थानीय लोगों को सुविधा होगी और परियोजना के किनारों पर बनने वाले औद्योगिक क्षेत्रों से स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढेंगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कीरतपुर-मनाली फोर लेन पर कीरतपुर से मंडी तक पांच टनल का काम पूरा हो चुका है और अगले तीन माह के अंदर पांच और सुरंगों को खोल दिया जाएगा। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा कार्यान्वयन अधिकारियों को बधाई दी।


*किरतपुर से मंडी तक है पांच टनल:*


इस अवसर पर, नेशनल हाईवे आर्थोरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के परियोजना निदेशक श्री वरूण चारी ने बताया कि बिलासपुर के थापना गांव के पास 465 मीटर लंबी सुरंग, टुन्नू में 550 मीटर लम्बी सुरंग, तिहरा में 1265 मीटर लंबी तथा मंडी जिले के भवाना में 740 मीटर लंबी सुरंग के बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वारघाट और बिलासपुर होते हुए किरतपुर से मंडी की दूरी 124 किमी है। फोर लेन बनने से यह दूरी 37 किमी से घटकर 87 किमी रह जाएगी, जिससे इस सफर को पूरा करने में महज सवा घंटे का समय ही लगेगा।


*साल के अंत तक 20 किलोमीटर में ट्रैक बिछा दिया जाएगा*


रेलवे विकास निगम के परियोजना निदेशक अनमोल नागपाल ने बताया कि साल के अंत तक 20 किलोमीटर में ट्रैक बिछा दिया जाएगा। उसके बाद धरोट से पहाड़पुर तक पुलों और टनलों का कार्य पूरा होने के बाद वहां ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू होगा। इस ट्रैक पर ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बिलासपुर तक 52 और बैरी तक के 63.1 किलोमीटर के ट्रैक को 10-10 किलोमीटर के पैच में बनाया जाएगा। बिलासपुर तक की 16 में से आठ टनलों में गिट्टी रहित ट्रैक बिछाने के लिए स्लैब तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं स्लैब पर ट्रैक बिछेगा।


बिलासपुर के उपायुकत श्री आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।