सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बैंक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं अपनी सेवाएं: नवीन गोयल

   

  • स्वरोजगार के लिए युवाओं को दें आर्थिक सहयोग
  • पीएम ने देश का हर नागरिक बैंकिंग सेवाएं से जोड़ा

Iy

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

गुरुग्राम: पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने बुधवार को यहां न्यू रेलवे रोड पर इंडसइंड बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, स्टाफ व उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीन गोयल ने अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। अच्छे व्यापार के लिए बेहतर बैंकिंग सेवाएं बहद जरूरी हैं। चाहे कोई फैक्ट्री लगानी हो या कोई और रोजगार शुरू करना हो। लोग लोन के लिए बैंक के दरवाजे पर सबसे पहले आते हैं। ऐसे में बैंकों को हर जरूरतमंद को हरसंभव सहायता देनी चाहिए। बैंकों पर जनता का विश्वास टिका होता है। वर्ष 2014 के बाद से बैंकिंग सेक्टर में क्रांति आई है। बैंकिंग सेवाओं को मजबूती मिली है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए देश में हुई नोटबंदी में भी बैंकों ने दिन-रात जिस तरह से काम किया, वह काबिले तारीफ है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में बैंकिंग सेक्टर का भी अहम स्थान है। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम जैसे महानगर में बैंकों का कारोबार अच्छा-खासा है। यहां बढ़े शहरीकरण के चलते गांव-गांव तक बड़े बैंकों की शाखाएं खुली हैं। 

नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-धन खातों के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति को भी बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। यह योजना सम्पूर्ण भारत में भारतीय नागरिकों के बैंक खाते से जुड़ी योजना थी। इसके माध्यम से हर व्यक्ति, जिसके पास आधार कार्ड था, जन धन स्कीम के अंतग्रत बैंक खाता खुलवा सकता था। इस योजना को गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स के अंतग्रत एक सप्ताह में सबसे अधिक बैंक खाते खुलने के लिए सर्टिफिकेट दिया गया। इस योजना के शुरूआती हफ्ते में ही 18,096,130 खाते खोले गए थे। उन्होंने बताया कि भारत में ज्यादातर लोग बिना किसी प्रकार के स्वास्थ्य, दुर्घटना या जीवन बीमा के रह रहे थे। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के लिए जन धन से जन सुरक्षा स्कीम का शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत तीन प्रकार की बीमा स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की शुरुआत की। 

बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी व बैंक के अन्य कर्मचारियों ने विश्वास दिलाया कि शाखा में सरकार की हर योजना का लाभ पात्रों को देेने में प्राथमिकता से काम होगा। यहां आने वाले हर ग्राहक को बेहतर सेवाएं देना ही बैंक की कार्यप्रणाली का हिस्सा रहेगा। इस अवसर पर गजेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, बैंक के मार्केट हेड हेमंत पारीख, रीजनल हेड आलोक कुमार वशिष्ठ, एडमिन संजीव भटनागर, भावना काकरान, अनुभा त्रिपाठी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।